राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, महासमुंद। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी के प्रयासों से क्षेत्र के दो प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्यों के लिए कुल 32.96 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।

इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार आवराडबरी-कोमा-कोल्दा-खुसरुपाली मार्ग के किलोमीटर 7 से 14 तक कुल 8 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 338.28 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं भुरकोनी-खड़ादरहा मार्ग के 10.25 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 1958.15 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

इन दोनों मार्गों के निर्माण एवं उन्नयन से खल्लारी क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों के लिए आवागमन अधिक सुगम होगा। सड़क बेहतर होने से किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।

वहीं ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में भी कम समय लगेगा। इससे क्षेत्रीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी का क्षेत्रवासियों की ओर से आभार जताया।

उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण अधोसंरचना को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सड़क कार्यों की स्वीकृति पर सांसद के प्रयासों की सराहना की है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version