राष्ट्रवाणी: नथिंग ने अपने स्मार्टफोन Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए किफायती 6GB रैम वेरिएंट लॉन्च किए हैं। Nothing Phone 4a और 4b के नए किफायती 6GB रैम वेरिएंट हुए लॉन्च नथिंग ने Phone (4a) और Phone (4b) के नए वेरिएंट उतारे। नए बेस वेरिएंट में अब 6GB रैम और 128GB स्टोरेज।
किफायती दाम पर फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन्स की बढ़ती कीमत के बीच नथिंग ने Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट लॉन्च किए हैं।
कंपनी ने इस साल की शुरुआत में Nothing Phone (4a) सीरीज लॉन्च की है। इसके बाद कंपनी एंट्री लेवल में Nothing Phone (4b) को लॉन्च किया था। रैम और स्टोरेज चिप की बढ़ती कीमत के बीच कंपनी हाल में अपने तीनों लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया था।
अब कंपनी ने कीमत बढ़ोतरी के बाद Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4b) का नया किफायती वेरिएंट लॉन्च किया है। पहले इन दोनों स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 8जीबी की रैम मिलती थी। अब कंपनी ने बेस वेरिएंट को 6 जीबी रैम के साथ मार्केट में उतारा है।
Nothing Phone (4a) का नया वेरिएंट 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 39,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। Nothing Phone (4b) का नया वेरिएंट 6GB की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ के साथ 35,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है।
Nothing Phone (4b) के अन्य वेरिएंट 8GB + 128GB और 8GB + 256GB के साथ आते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 39,999 और 40,999 रुपये है। Nothing Phone (4a) स्मार्टफोन 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, और 12GB + 256GB के साथ उपलब्ध है। Phone (4b) और Phone (4a) दोनों ही फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में उपलब्ध है।
इसके साथ ही Phone (4a) को पिंक कलर ऑप्शन में भी खरीदा जा सकता है। Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए वेरिएंट्स में स्पेसिफिकेशन्स और फीचर में कुछ भी बदलाव नहीं किया गया है। दोनों फोन ड्यूल सिम कनेक्टिविटी के साथ आते हैं, जो एंड्रॉयंड 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर रन करते हैं।
नथिंग के Phone (4a) में 6.78-इंच का (1,224 x 2,720 पिक्सल) LTPS फ्लैक्सीबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक और पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स की है। इस फोन के डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 2,500Hz तक है और यह Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। Nothing Phone (4a) स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आता है।
इस फोन में 5,400mAh की बैटरी मिलती है। Nothing Phone (4b) की बात करें तो इसमें 6,000mAh बैटरी, 6.77-इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,344 पिक्सल) सैमसंग Super AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट मिलता है।
