राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। दयालबंद में गाड़ी पार्क करने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने पहले शराब पीने के लिए पैसे मांगे और नहीं देने पर वाहन जलाने की धमकी दी। इसके कुछ घंटे बाद उसकी धमकी सच साबित हुई।

आरोप है कि युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर निर्माण कारोबारी की थार और उसके साथी की बाइक में आग लगा दी। घटना में दोनों वाहनों को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जूना बिलासपुर निवासी मुकेश देवांगन (45) ने पुलिस को बताया कि वह कंस्ट्रक्शन का काम करता है।

दयालबंद निवासी सौरभ पनिकर उसका पार्टनर है। 15 सितंबर की रात करीब आठ बजे गणेश पंडाल के कारण घर के पास पार्किंग नहीं होने पर उसने अपनी महिंद्रा थार सौरभ के कार्यालय के सामने खड़ी की थी। इस दौरान प्रियांशु पनिकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पार्किंग के नाम पर पैसे मांगने लगा।

मुकेश ने पैसे देने से मना किया तो आरोपित ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे और वाहन जला देने की धमकी दी। तड़के करीब 4:15 बजे मुकेश को ऋषभ पनिकर ने फोन कर बताया कि प्रियांशु और उसके साथी शिव ने थार का कांच तोड़कर उसमें आग लगा दी है। इसी दौरान राम गोयल की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों को वाहन जलाते देखने की बात बताई है। पीड़ितों ने थार में करीब 2.50 लाख और बाइक में करीब 50 हजार रुपये के नुकसान बताया है। पुलिस ने प्रियांशु पनिकर और शिव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक विवाद के दौरान प्रियांशु ने मुकेश को धमकाते हुए कहा था कि शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो उसकी गाड़ी जला देगा। राम गोयल ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उससे भी गाली-गलौज की गई। आरोपित ने राम गोयल के घर में आग लगाने की धमकी भी दी।

इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। देर रात करीब 4:15 बजे वाहन जलाने की सूचना मिलने पर मुकेश मौके पर पहुंचा। वहां थार और बाइक जली हुई मिलीं।

घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल रहा। पुलिस के अनुसार, प्रियांशु पनिकर का नाम पहले भी आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। उसके खिलाफ थाने में कई प्रकरण दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकार्ड की भी जानकारी जुटा रही है। वाहन जलाने की घटना में उसके साथ शिव की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश के साथ घटना से जुड़े साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है।

शिकायत में थार और बाइक को जानबूझकर आग लगाने से हुए नुकसान का भी उल्लेख किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version