राष्ट्रवाणी: बलरामपुर (उप्र), 17 सितंबर (भाषा) बलरामपुर जिले में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर खेतों में दो नवजात शिशु मिले और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लालनगर सिपहिया गांव निवासी विजय कुमार पांडेय की सूचना पर पुलिस ने तुलसीपुर थाना क्षेत्र में महादेव जमुनी से करीब 600 मीटर पहले गन्ने के खेत से कपड़े में लिपटा एक नवजात बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि नवजात की हालत गंभीर थी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर रेफर किया गया। एक अन्य घटना में श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के एक धान के खेत में सफेद कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची मिली।
उसे संयुक्त चिकित्सालय के महिला प्रसव वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार हो रहा है। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। Home / Uttar-pradesh / Balarampur / Two newborns found in fields in Balrampur, admitted to hospital
