राष्ट्रवाणी: 15000 दियो से जगमगाया सेंध लेक नवा रायपुर,सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर प्रज्वलित किए गए “आशीर्वाद का दीया“ रायपुर, 17 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा, समर्पण और संघर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर आज सेंध लेक नवा रायपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 15000 दीपक प्रज्वलित किए गए।

इस कार्यक्रम में 15000 से दियो से आशीर्वाद का दीया लिखा गया है। जो देखने में बेहद सुंदर और आनंदित करने वाला पल था । इसके साथ ही नवा रायपुर अटल नगर की आकृति भी दीपक से बनाया गया था जो काफी मनोरम और आकर्षित कर रही थी।

आपको बता दे इस अवसर पर नवा रायपुर विकास प्राधिकरण(NRDA)के A.E. श्वेतांश सिंह और सब इंजीनियर विकाश श्रीवास्तव ने लीड किया । जिसमें अहम भूमिका रही HVAC के पूरे टीम और उनके मैनेजर गालव सिंह चंद्राकर जिन्होंने इस कार्यक्रम को लीड भी की। इस अवसर पर NRDA के अधिकारी ,कर्मचारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे ।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version