राष्ट्रवाणी: बिलासपुर। प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ आयुर्वेद संस्थान (सिम्स) के बालक छात्रावास में अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

हास्टल परिसर में अब किसी भी बाहरी व्यक्ति और पूर्व छात्रों के हास्टल में रुकने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसको लेकर हास्टल में नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। जिसमे सिम्स प्रबंधन ने साफ किया है कि किसी को हास्टल में रूकवाते है तो संबंधित छात्र को एक हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया जाएगा।

यह आदेश बालक छात्रावास के वार्डन की ओर से जारी किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से छात्रावास परिसरों में आपसी विवाद और रैगिंग जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं। जिसे अंदर ही अंदर दबा दिया गया हैा मामला सार्वजनिक नहीं हो पाया है। इसके अलावा कई बार बिना अनुमति के बाहरी लोग और पूर्व छात्र भी कमरों में रुके रहते थे, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे, जो कई बार माहौल बिगाड़ने का भी काम करते थे।

इन तमाम गतिविधियों पर लगाम लगाने और हास्टल की व्यवस्था को सुधारने के लिए संस्थान प्रबंधन ने यह सख्त कदम उठाया है। पिछले साल सीनियर व जूनियर छात्रों के बीच हुआ था जमकर विवाद मालूम हो कि पिछले साल सिम्स के वार्षिकोत्सव के दौरान छात्रों के दो गुट के बीच जमकर विवाद हुआ था। इसमे सेकेंड व फाइनल ईयर के छात्रों के बीच कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए आमने-सामने थे।

साफ है कि समय-समय पर यहां हास्टल में कुछ ऐसी गतिविधि होती है, जिससे प्रबंधन को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ गया है। छात्रावास में अनुशासनहीनता और सुरक्षा संबंधी शिकायतों को देखते हुए यह सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। हास्टल परिसर में केवल वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों का ही प्रवेश मान्य होगा।

यदि कोई भी छात्र नियमों की अवहेलना करते हुए किसी बाहरी व्यक्ति या पूर्व छात्र को छात्रावास में ठहराता है, तो उस पर बिना किसी छूट के 1,000 रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। भविष्य में भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी। डा़ रमणेश मूर्ति, डीन, सिम्स

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version