राष्ट्रवाणी: CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 में शामिल होंगे. दोपहर 12:15 बजे वे साइंस कॉलेज से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे. करीब 1:55 बजे ग्राम बनोरा स्थित अघोर आश्रम पहुंचने के बाद दोपहर 2 बजे से 3:45 बजे तक नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5:20 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे. शाम 6:30 बजे एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. रात 7:30 बजे कार्यक्रम से रवाना होकर सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे और रात 8:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे. रायपुर. संस्कृति विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत 18 सितंबर को रायपुर के महंत घासीदास स्मारक परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच में ‘भव्य काव्य संध्या’ का आयोजन किया जाएगा. शाम 7 बजे से आयोजित इस विशेष काव्य संध्या में छत्तीसगढ़ के नामचीन कवि अपनी बहुचर्चित रचनाओं की प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित रचनाकार भी अपनी साहित्यिक प्रस्तुतियों से काव्य संध्या की गरिमा बढ़ाएंगे. लखनऊ की श्रृंगार रस की कवयित्री सोनी मिश्रा अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगी, वहीं जबलपुर के विनोद नयन भी काव्य पाठ करेंगे. रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से उद्योगों का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है. रायपुर के साइंस कॉलेज ओपन ग्राउंड में 18 से 20 सितंबर तक 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 का आयोजन किया जाएगा. तीन दिवसीय इस औद्योगिक मेले में MSME, स्टार्टअप, निवेश, रोजगार और नवाचार को एक साझा मंच मिलेगा. देशभर से उद्योगपति, उद्यमी, निवेशक और खरीदार रायपुर पहुंचेंगे. फेयर में उत्पादों और नई तकनीकों की प्रदर्शनी के साथ निवेशकों के साथ संवाद भी होगा. युवाओं के लिए जॉब प्लेसमेंट की व्यवस्था की जाएगी, जबकि उद्योगों और विद्यार्थियों को जोड़ने के प्रयास भी किए जाएंगे. इसके अलावा स्टार्टअप और युवा उद्यमियों को अपने उत्पादों और बिजनेस आइडिया को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version