राष्ट्रवाणी: Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: आज छत्तीसगढ़ में गर्मी सताएगी या होगी झमाझम बारिश? इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, पढ़ें Weather Report /image: IBC24 File रायपुर। Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से बारिश थम सी गई है,पिछले 2-3 दिनों से बारिश की गतिविधि कमजोर पड़ने से उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
दिन का तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर से प्रदेश में फिर बारिश (Chhattisgarh Rain Alert Today) की गतिविधि बढ़ने के आसार है, IMD के मुताबिक 19 से 23 सितंबर के बीच प्रदेश के कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, हालांकि आज भी सुकमा, बस्तर इलाके में बारिश होने के आसार है।
दिनांक 17.09.2026 से 21.09.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनीDistrictwise Weather Warning for Chhattisgarh from 17.09.2026 to 21.09.2026#imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/Qzf85HRIO7 — Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) September 17, 2026 मौसम विभाग के मुताबिक आज कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
IMD Weather Alert Chhattisgarh मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज रायपुर, महासमुंद, कोरिया,मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी आज मौसम साफ रहेगा।
यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। Realised average rainfall and its distribution over Chhattisgarh Region in last 24hrs on date 17.09.2026(TILL 0830 IST) पिछले २४ घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दर्ज़ की गई औसत वर्षा तथा इसका वितरण (दिनांक 17.09.2026, 0830 IST तक)#WeatherReport #imdraipur #mausamvibhagalert pic.twitter.com/SfWzARNqOH
