राष्ट्रवाणी: न्यूज़, बालोद। जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक स्थित एक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षा में मात्र एक मिनट की देरी से पहुंचने पर 12 वर्षीय छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र के पिता की शिकायत पर डौंडीलोहारा पुलिस ने शिक्षक लोकेश्वर निषाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) और 296 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद शिक्षक संगठनों ने भी नाराजगी जताते हुए बिना विभागीय जांच सीधे एफआईआर दर्ज किए जाने पर सवाल उठाए हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद विभिन्न शिक्षक संगठनों ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि किसी भी शिक्षक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने से पहले शिक्षा विभाग द्वारा निष्पक्ष विभागीय जांच कराई जानी चाहिए थी। संगठनों का आरोप है कि बिना प्रारंभिक जांच सीधे एफआईआर दर्ज करना उचित प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मामले को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ””छात्र के परिजनों की शिकायत के आधार पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”” सुनील तिर्की, थाना प्रभारी, डौंडीलोहारा थाना
Trending
- पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंच घायल पुलिस जवानों का जाना हाल
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध उपलब्धता, कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार
- ₹53 करोड़ की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने दुर्ग से किया गिरफ्तार
- महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- एक कॉल पर मिला समाधान, पीएम आवास की दूसरी किस्त खाते में पहुंची – राष्ट्रवाणी
- महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली आंदोलन में जा रहे सरगुजा के युवक की अलीगढ़ में सड़क हादसे में मौत, सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘हमारे सपने बिकाऊ नहीं, न्याय लेकर रहेंगे’ – राष्ट्रवाणी

