राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, अंबिकापुर। केंद्रीय जेल अंबिकापुर से सात साल बाद रिहा हुए कैदी की आजादी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। रिहा होने के करीब दो घंटे बाद ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घर पहुंचने से पहले ही स्वजन को उसका पार्थिव शरीर मिला। मृतक श्याम जतन साय (65) गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खलिबा का निवासी था। उसकी दो पत्नियां थीं। सात साल पहले उसने दूसरी पत्नी की हत्या कर दी थी। वर्ष 2022 में कोर्ट ने उसे कारावास की सजा सुनाई थी। तब से वह केंद्रीय जेल अंबिकापुर में बंद था। जेल में अच्छे आचरण के कारण शासन ने उसकी दो साल की सजा माफ कर दी थी। इसी के तहत 24 जुलाई की दोपहर 12.30 बजे उसे रिहा किया जाना था। रिहाई से एक दिन पहले 23 जुलाई की शाम को जेल में ही श्याम जतन की तबीयत बिगड़ गई। दस्त की शिकायत पर जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। 24 जुलाई दोपहर 12.30 बजे जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल से ही रिहा कर स्वजन को सौंप दिया। रिहाई के समय उसकी बेटी सानिया भी मौजूद थी। लेकिन रिहाई के करीब दो घंटे बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। केंद्रीय जेल अधीक्षक अक्षय राजपूत ने बताया कि श्याम जतन का व्यवहार जेल में काफी अच्छा था। इसी कारण उसकी सजा माफ हुई थी। रिहाई की जानकारी मिलने पर वह घर जाने को लेकर उत्साहित था। अधीक्षक ने बताया कि नियम के अनुसार अगर रिहाई के समय बंदी अस्पताल में भर्ती है तो उसे वहीं से स्वजन को सुपुर्द कर रिहा कर दिया जाता है। पिता से मिलने आई बेटी ही पिता का शव लेकर घर लौटी।
Trending
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Exam and Recruitment Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां रद्द.. बाबुओं को बनाया गया था इस विभाग में इंस्पेक्टर, कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा सवालों के घेरे में – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Deputy Secretary Transfer: राज्य सरकार ने तीन उप सचिवों के प्रभार बदले, अब मनीष मिश्रा संभालेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें आदेश – राष्ट्रवाणी
- ये अरबपति एक दिन के लिए बना भिखारी, दुनिया ने पहचानने से किया इनकार; खुद के वॉचमैन ने मारा धक्का – राष्ट्रवाणी
