राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। नवा रायपुर स्थित राज्य स्तरीय प्रशासकीय भवन ‘इंद्रावती भवन’ में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भवन की लिफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण करीब 7 से 8 अधिकारी और कर्मचारी लगभग आधे घंटे तक अंदर ही फंसे रहे। इस घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लिफ्ट के अचानक रुक जाने से अंदर मौजूद कर्मचारियों में घबराहट फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत राहत और बचाव की कोशिशें शुरू की गईं। लगभग आधे घंटे तक चली भारी जद्दोजहद और कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट को खोलकर अंदर फंसे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाहर आने पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि इंद्रावती भवन की लिफ्टों का लंबे समय से नियमित मेंटेनेंस (रखरखाव) नहीं किया गया है। मेंटेनेंस के अभाव में इस तरह की तकनीकी खराबी आई, जिससे कर्मचारियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी

