राष्ट्रवाणी: Kota Sultanpur Jewellers Theft Case: कोटा के सुल्तानपुर कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान से 60 से 70 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर दो आरोपियों आदिल और आफताब उर्फ बग्गू को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, वारदात को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के सलीम नकबजन गैंग ने अंजाम दिया था. बदमाश महाराष्ट्र की फर्जी नंबर प्लेट लगी निसान सनी कार से आए थे. पुलिस ने घटनास्थल और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 28 से 30 घंटे के तकनीकी विश्लेषण के बाद कार की गतिविधियों का पता लगाया. जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद मुंबई लेन से यू-टर्न लेकर दिल्ली भाग गए थे. पुलिस के अनुसार, दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में सलीम और इमरान के साथ वारदात करना स्वीकार किया है. गैंग के सरगना सलीम और इमरान अभी फरार हैं. पुलिस चोरी गए माल की बरामदगी के प्रयास कर रही है.
Trending
- रिलायंस की रिफाइनरी में छप्परफाड़ कमाई, तीसरी तिमाही में भी बरस सकता है पैसा – राष्ट्रवाणी
- घोड़ा मधुमक्खी का हमला कितना खतरनाक, जानिए बचने के तरीके, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- चूहे को जिंदा जलाया तो पुलिस ने 4 युवकों को भेजा जेल, सामने आई दर्दनाक वीडियो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘क्या जनता इस बार दीपावली मनाना ही छोड़ दे?’ CNG और LPG के दाम बढ़ने पर बिफरी शिवसेना UBT – राष्ट्रवाणी
- मम्मी की पुरानी सिल्क साड़ी से बनवाएं खूबसूरत को-ऑर्ड सेट, देखें डिजाइन्स – राष्ट्रवाणी
- कमाल का है इस बिहारी शख्स का दिमाग, बकरी पालन से कमा रहा लाखों, ऐसे की थी शुरुआत – राष्ट्रवाणी
- कांग्रेस को दिल्ली में सरकार का मौका मिले, तो 24 घंटे में दूर हो जाएगा प्रदूषण: उदित राज – राष्ट्रवाणी
- 23 साल की उम्र में सरपंच बने सौरभ मीणा, राजस्थान की टॉप पंचायत बनाने का लक्ष्य – राष्ट्रवाणी

