राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,अंबिकापुर। प्रेम विवाह करना कई बार इतना बड़ा दोष बन जाता है कि इंसान जीते जी भी अकेला रह जाता है और मरने के बाद भी उसे कंधा देने वाला कोई नहीं मिलता। अंबिकापुर के शांतिनगर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां वार्ड क्रमांक-चार की निवासी 75 वर्षीय सावित्री बाई का निधन हो गया। लेकिन प्रेम विवाह के कारण वर्षों पहले समाज और परिवार द्वारा किए गए बहिष्कार की वजह से उनके अंतिम संस्कार के लिए न स्वजन आए और न समाज के लोग। सूचना मिलने पर अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत ने मौके पर पहुंचकर महिला का अंतिम संस्कार कराया। जानकारी के अनुसार सावित्री बाई के पहले पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी मर्जी से दूसरे समाज के एक व्यक्ति से प्रेम विवाह कर लिया। बस इसी बात को लेकर उनके अपने समाज ने उन्हें बहिष्कृत कर दिया। धीरे-धीरे मायके पक्ष ने भी उनसे नाता तोड़ लिया। सावित्री बाई की कोई संतान नहीं थी। प्रेम विवाह के बाद बना परिवार भी सामाजिक दबाव के कारण साथ नहीं दे पाया। पति अंतिम संस्कार करना चाहते थे, लेकिन उनके अपने समाज के विरोध के कारण वे भी बेबस हो गए। मृत्यु की जानकारी मिलने पर महापौर मंजूषा भगत तत्काल पहुंचीं। उन्होंने नगर निगम के एक्सीवेटर से गड्ढा खोदवाया और सामाजिक परंपरा के अनुसार सम्मानपूर्वक महिला का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान महापौर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा -मौत के बाद भी अगर कोई समाज अपने ही व्यक्ति के साथ खड़ा न हो सके, तो ऐसे समाज का होना या न होना बराबर है। सावित्री देवी का कोई सहारा नहीं था। ऐसे समय में आगे आकर मानवता का धर्म निभाना ही चाहिए।
Trending
- सीआईएसएफ ने एक बार फिर भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के हजारीबाग में अवैध रूप से परिवहन किए गए कोयले ले जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया
- आईओसी ने घरेलू टैंकर बेड़े को उच्च माल ढुलाई लागत के रूप में देखा, इरोड कच्चे तेल पर छूट – भारतीय पीएसयू
- भारी बारिश और तूफान का खतरा: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बंद रहेंगे सभी शासकीय और निजी स्कूल, प्रशासन का बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, पर्ची सुधार और बंटवारे के नाम पर ले रहा था नोटों की गड्डी – राष्ट्रवाणी
- जांजगीर: में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप, दूसरी किस्त के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत – राष्ट्रवाणी
- गढ़चिरौली में मिले माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और 100 बम, पुलिस ने जंगल से खोज निकाले – राष्ट्रवाणी
- बीरगांव निगम में 7.19 करोड़ का खेल, जल प्रबंधन का पैसा दूसरी योजना में लगाया; ऑडिट विभाग ने मांगा हिसाब – राष्ट्रवाणी
- CGPSC को बड़ा झटका.. मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका से गायब मिले 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने अभ्यर्थी को मुआवजा देने का दिया आदेश – राष्ट्रवाणी

