राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद में बीते 11 जुलाई की रात हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के 8 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक्टिवा स्कूटी, वीवो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई की रात छाती गांव के रहने वाले विमल देशलहरे अपनी एक्टिवा स्कूटी से मगरलोड जा रहे थे। रास्ते में मंदरौद मोड़ के पास वह कुछ देर आराम करने के लिए रुके थे। इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और 9 हजार रुपये नगद, वीवो मोबाइल फोन तथा एक्टिवा स्कूटी लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने के बाद कुरूद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद गठित विशेष टीम ने पड़ोसी राज्य ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के डरलीमुड़ा गांव में दबिश देकर सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक्टिवा स्कूटी, वीवो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद कर ली है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह का अन्य आपराधिक मामलों से भी संबंध है या नहीं। मामले की जांच जारी है।
Trending
- क्या होने वाला है! ब्रिटेन-जापान की सरकार क्यों भरवा रही है लोगों से 7 दिन का राशन? – राष्ट्रवाणी
- न बॉलिंग हो रही है न बैटिंग, टीम इंडिया के लिए बोझ बन गए हैं अक्षर पटेल – राष्ट्रवाणी
- ‘चक्रव्यूह में अभिमन्यु की तरह अकेला पड़ गया था’, हार के बाद अभिषेक झा का छलका दर्द – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की तरह आउट होकर भी इतिहास रच गए अय्यर, रोहित का रिकॉर्ड स्वाहा – राष्ट्रवाणी
- IOCL ने दूसरी तिमाही में 21,630 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, स्वतंत्र निदेशकों की कमी – Indian PSU
- RK Sinha: इंदिरा गांधी से टकराए तो हुए बेरोजगार, बाद में 3 लाख लोगों को दी जॉब, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- जंगल-पहाड़ से समंदर तक बनेगा विकास का कॉरिडोर, EC-15 से क्या बदलेगा? – राष्ट्रवाणी
- गेल का दूसरी तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 4,650 करोड़ रुपये; राजस्व बढ़कर 45,924 करोड़ रुपये – भारतीय पीएसयू

