Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»ओडिशा: कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसे व्यक्ति की जान बचाई
Blog

ओडिशा: कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसे व्यक्ति की जान बचाई

atulpradhanBy atulpradhanJune 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ओडिशा: कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसे व्यक्ति की जान बचाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कटक/मुंबई. ओडिशा के कटक रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को एक पुलिस कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए रेलगाड़ी और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे 44 वर्षीय एक व्यक्ति की जान बचाई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक बयान के अनुसार कांस्टेबल तुलु बेहरा घटना के समय प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने एक व्यक्ति को कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश करते समय फिसलकर प्लेटफॉर्म और रेलगाड़ी के बीच खाली जगह में गिरते हुए देखा. उन्होंने तुरंत हरकत में आते हुए व्यक्ति के हाथ पकड़कर उसे बाहर निकाल लिया जिससे उसकी जान बच गई. घटना सुबह आठ बजे के आसपास हुई.

बयान में कहा गया कि यात्री की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के निवासी मोहम्मद मुजाहिर के रूप में हुई है. इसमें कहा गया है कि कांस्टेबल बेहरा ने उसकी जान बचाकर असाधारण बहादुरी का परिचय दिया. राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाईबी खुरानिया ने कांस्टेबल को 2,500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की. एडीजी (रेलवे) अरुण बोथरा ने भी बेहरा से बात की और उनके साहस और सूझबूझ की सराहना की.

मुंबई में लोकल ट्रेन से उतरते समय बाड़ में गर्दन फंसने से व्यक्ति की मौत

मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर बृहस्पतिवार सुबह गलत तरफ से लोकल ट्रेन से उतरते समय लोहे की बाड़ में गर्दन फंसने से 27 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. घटना पश्चिमी रेलवे नेटवर्क पर स्थित स्टेशन पर सुबह करीब 9.45 बजे हुई.

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लोकल ट्रेन से उतरने की कोशिश के दौरान व्यक्ति की गर्दन बाड़ में फंस गई. अधिकारी ने बताया कि उसे नायर अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम किया जा रहा है. अधिकारी के अनुसार उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे और घटना के गवाह कुछ यात्रियों के अनुसार, व्यक्ति विपरीत दिशा से उतरने की कोशिश कर रहा था, जो बाड़ वाला क्षेत्र है. अधिकारी ने बताया कि कोशिश के दौरान उसकी गर्दन बाड़ में फंस गई और वह जख्मी हो गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleधर्मांतरण रोकने आरएसएस ही कर सकती है हमारी मदद : अरविंद नेताम
Next Article भगदड़ की घटना से बेंगलुरु की छवि खराब हुई, भाजपा राजनीति कर रही: डी के शिवकुमार
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.