Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»हमास ने यौन हिंसा को हथियार के रूप में किया इस्तेमाल : इजराइली रिपोर्ट
International

हमास ने यौन हिंसा को हथियार के रूप में किया इस्तेमाल : इजराइली रिपोर्ट

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हमास ने यौन हिंसा को हथियार के रूप में किया इस्तेमाल : इजराइली रिपोर्ट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तेल अवीव. एक इजराइली रिपोर्ट में कहा गया है कि हमास ने सात अक्टूबर 2023 को अपने हमलों में यौन हिंसा को “युद्धक हथियार” के रूप में इस्तेमाल किया. यह रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गयी, जो अंतरराष्ट्रीय और इजराइली अधिकार समूहों और संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी समूह के हमले की अन्य जांचों पर आधारित है.

कानूनी और लैंगिक विशेषज्ञों की टीम ‘दीनाह प्रोजेक्ट’ की रिपोर्ट ने अपने निष्कर्ष पीड़ितों और चश्मदीदों की गवाही, पहले पहुंचने वाले राहतर्किमयों के विवरण और फोरेंसिक, दृश्य तथा ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर तैयार किए हैं. रिपोर्ट में यौन हिंसा के अभियोजन के तरीके में बदलाव की मांग की गई है. इसमें कहा गया कि हमास ने पीड़ितों की जान लेकर उन्हें चुप करा दिया, जिससे जांचकर्ताओं को अपराधियों को जिम्मेदार ठहराने के लिए आवश्यक अहम सबूतों से वंचित होना पड़ा.

रिपोर्ट में कहा गया है, “अधिकतर पीड़ितों को स्थायी रूप से चुप करा दिया गया – या तो हमलों के दौरान या बाद में उनकी हत्या कर दी गई या वे इतने सदमे में हैं कि बात नहीं कर सकते – जिससे साक्ष्य संबंधी चुनौतियां पैदा हो रही हैं.” यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब इजराइल और हमास गाजा में 21 महीने से चल रहे युद्ध के लिए संघर्ष विराम को लेकर बातचीत कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत आतंकवादियों द्वारा सीमा पार से अचानक किये गये हमले से हुई थी. प्रस्तावित समझौते के तहत फलस्तीनी क्षेत्र में लड़ाई रोकी जाएगी और शेष 50 जीवित बंधकों में से कुछ को रिहा किया जाएगा.

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें दर्जनों विवरण शामिल हैं, जिनमें दुष्कर्म के प्रयास की पीड़िता, वापस लौटे 15 बंधकों, 17 गवाहों और कई अन्य लोगों के विवरण शामिल हैं. कुछ मामलों में, ‘दीनाह प्रोजेक्ट’ ने स्वयं साक्षात्कार किए, जबकि अन्य में उसने सार्वजनिक रूप से उपलब्ध साक्ष्य या प्रकाशित विवरणों पर भरोसा किया.

इजरायली और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई खबरों का हवाला देते हुए, उसने कहा कि 15 पूर्व बंधकों ने या तो किसी न किसी रूप में यौन उत्पीड़न का अनुभव किया या देखा, जिसमें शारीरिक यौन हिंसा, जबरन नग्नता, मौखिक यौन उत्पीड़न और जबरन विवाह की धमकियां शामिल थीं. दो पुरुष बंधकों ने बताया कि उन्हें जबरन निर्वस्त्र किया गया और उन्हें शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा.
रिपोर्ट में कहा गया है कि गवाहों के बयानों से यौन उत्पीड़न के कम से कम 15 अलग-अलग मामलों का संकेत मिलता है, जिनमें सामूहिक बलात्कार के कम से कम चार मामले शामिल हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके निष्कर्षों से यौन हमलों में ‘पैटर्न’ का पता चलता है, जिसमें पीड़ितों का आंशिक रूप से या पूरी तरह से निर्वस्त्र मिलना, उनके हाथ बंधे होना, सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या और सार्वजनिक अपमान के साक्ष्य शामिल हैं, जो संकेत देते हैं कि उनका जानबूझकर युद्धक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया था.

हमास के एक अधिकारी ने नयी रिपोर्ट पर टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया. हमास ने पहले इस दावे का खंडन किया है कि उसके सैनिकों ने सात अक्टूबर, 2023 को यौन हिंसा की थी, जब इजराइल पर धावा बोला गया था. उस हमले में 1,200 लोग मारे गए थे और 251 बंधक बना लिए गए थे. पिछले वर्ष एक रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि यह मानने के लिए “उचित आधार” हैं कि हमास ने हमले के दौरान महिलाओं के साथ बलात्कार, यौन उत्पीड़न तथा अन्य क्रूर एवं अमानवीय व्यवहार किया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleटेनिस खिलाड़ी भारत-पाकिस्तान मैच जैसे दबाव का अकसर सामना करते हैं: कोहली
Next Article तमिलनाडु में स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आयी, भाई-बहन समेत तीन विद्यार्थियों की मौत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.