Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»बिलासपुर जिले में कुएं से पिता-पुत्र के शव बरामद
Chhattisgarh

बिलासपुर जिले में कुएं से पिता-पुत्र के शव बरामद

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बिलासपुर जिले में कुएं से पिता-पुत्र के शव बरामद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने पिता-पुत्र के शव उनके घर के एक कुएं से बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत उनी गांव में पुलिस ने एक घर के कुएं से कैलाश दास गोस्वामी (40) और उसके पुत्र अंशु (15) के शव बरामद किए हैं.

सीपत थाने के प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि उनी गांव निवासी कैलाश ने कुछ दिनों पहले अपने घर के आंगन में 25 फुट गहरा कुआं खुदवाया था. सोमवार को कैलाश, उसकी पत्नी और पुत्र अंशु घर में थे तथा उन्होंने घर में बिजली का कनेक्शन ठीक कराया था.
सतपथी ने बताया कि शाम को दोबारा बिजली बंद होने पर जब कैलाश के पुत्र अंशु ने कुएं से एक बाल्टी पानी निकाला तो पानी से तेज बदबू आ रही थी. जब अंशु ने कुएं में देखा तो उसमें कुछ मरे हुए मेंढक थे.

सतपथी ने बताया कि अंशु मरे हुए मेढकों को निकालने के लिए कुएं में उतर गया और बहुत देर बाद भी बाहर नहीं आया. जब कैलाश ने कुएं में देखा तब अंशु डूब रहा था और बचने की कोशिश कर रहा था. अधिकारी ने बताया कि अपने बेटे को डूबता देख कैलाश कुएं में कूद गया और वह भी बाहर नहीं आ सका. इस दौरान जब कैलाश की पत्नी कुएं के करीब पहुंची तब उसने देखा कि पिता-पुत्र के शव पानी की सतह पर तैर रहे हैं. तब उसने शोर मचाया और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंच गया और शवों को बाहर निकालने की कोशिश की गई. सोमवार रात लगभग 10 बजे रस्सी के सहारे दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि कुएं में जहरीली गैस का रिसाव होने या करंट प्रवाहित होने के कारण यह घटना हुई है. उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी. सतपथी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleटीएमसी ने ओडिशा में बंगाली भाषी प्रवासी श्रमिकों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाया
Next Article टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर कोहली ने कहा, ‘जब आप हर चार दिन में दाढ़ी रंगते हैं तो समय आ गया है’
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Chhattisgarh

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.