Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया : रूबियो
International

ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया : रूबियो

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया : रूबियो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दावा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में वाशिंगटन ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध ”रुकवाया और उसे समाप्त करवाया.” व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में ट्रंप के पास बैठे रूबियो ने कहा, ”राष्ट्रपति महोदय, मैं यहां एक सूची पर नजर दौड़ा रहा हूं… घरेलू स्तर पर हासिल की गई इन सभी उपलब्धियों (की सूची) पर… हमने आपके नेतृत्व में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया और उसे समाप्त करवाया.”

रूबियो ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा के बीच शांति समझौते का भी जिक्र करते हुए कहा, ”12-दिवसीय युद्ध जो एक अमेरिकी ऑपरेशन के साथ समाप्त हुआ. हम दुनिया के एकमात्र देश हैं, जो ऐसा कर सकते हैं. उम्मीद है कि बहुत जल्द अजरबैजान और आर्मीनिया के बीच शांति समझौता होगा.” उन्होंने कहा, ”सीरिया और लेबनान के कारण अब पूरे पश्चिम एशिया और इसके बुनियादी ढांचे में बदलाव की संभावना है. अभी छह महीने भी नहीं हुए हैं. यह आपके नेतृत्व और टीम के शानदार काम का प्रमाण है.” ट्रंप ने एक दिन पहले अपने इस दावे को दोहराया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रुकवाया, जो कि परमाणु युद्ध में बदल सकता था.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों से कहा था कि अगर वे युद्ध जारी रखते हैं, तो वाशिंगटन उनके साथ व्यापार नहीं करेगा. ट्रंप यह दावा कई बार कर चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को व्यापार समझौते के जरिये खत्म करवाया. दूसरी तरफ, भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) की ओर से संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया.

इस बीच, अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने भारत के पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष रुकवाने में ट्रंप की किसी भी भूमिका से इनकार करने के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मुझे लगता है… इतनी सारी टिप्पणियां अपने आप में सब कुछ बयां कर देती हैं. यह हमारी आधुनिक दुनिया के अच्छे पहलुओं में से एक है… लोग देख सकते हैं कि असल में क्या हो रहा है. असल में क्या हुआ है, यह जानने के लिए आपको किसी टिप्पणी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है.” ब्रूस ने कहा, “दुनिया की सारी हलचल हमारे सामने बड़े और छोटे पर्दे पर वास्तविक समय में दिख रही है. हर किसी की अपनी राय होगी. यह एक राय है. कुछ राय गलत होती हैं. मेरी राय शायद ही कभी गलत होती है, लेकिन दूसरों की राय गलत हो सकती है.”

उन्होंने कहा, “लेकिन हमें विश्लेषण और फैसला करना होता है. और तथ्य यह है कि हम हर दिन अपने सामने स्पष्ट रूप से समझते हैं कि हमारी दुनिया में क्या घटित हो रहा है.” ब्रूस ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप इसे आसान बनाने और चीजों को स्पष्ट करने में मदद करने के लिए यहां हैं. विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी ऐसी ही स्थिति में हैं. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी पाकिस्तान और भारत के साथ बातचीत में शामिल थे. वही गतिशीलता, नये विचार, दुनिया की समझ और यह सुनिश्चित करना कि जब वे जाएं, तो यह बेहतर हो. और इसके लिए उन्हें याद किया जाएगा.” जम्मू-कश्मीर के पहलाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में कई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसके बाद दोनों देशों में सैन्य संघर्ष छिड़ गया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article50 रु. का सिक्का जारी करने कोई योजना नहीं, लोग बैंक नोट पसंद करते हैं : केंद्र ने अदालत से कहा
Next Article अहमदाबाद विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट अगले कुछ दिनों में सार्वजनिक होगी: एएआईबी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.