Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»अहमदाबाद विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट अगले कुछ दिनों में सार्वजनिक होगी: एएआईबी
Country

अहमदाबाद विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट अगले कुछ दिनों में सार्वजनिक होगी: एएआईबी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अहमदाबाद विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट अगले कुछ दिनों में सार्वजनिक होगी: एएआईबी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे से संबंधित अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट अगले कुछ दिनों के भीतर सार्वजनिक करेगा. सूत्रों के अनुसार, ब्यूरो के अधिकारियों ने बुधवार को संसद की एक स्थायी समिति को यह जानकारी दी. एएआईबी के महानिदेशक जी वी जी युगांधर ने परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी स्थाई समिति को बताया कि वह हाल के दशकों में सबसे खराब विमानन आपदाओं में से एक और बोइंग ड्रीमलाइनर से जुड़ी पहली दुर्घटना के बारे में 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करेंगे.

जनता दल (यू) के सांसद संजय कुमार झा की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति की कार्यवाही में विमानन सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को प्रमुखता से उठाया गया. आधिकारिक एजेंसियों, एयरलाइंस और अन्य हितधारकों सहित लगभग पूरे विमानन क्षेत्र को कवर करने वाले 97 से अधिक प्रतिनिधियों ने दिन भर की बैठक में सांसदों के साथ अपने विचार साझा किए. सूत्रों ने यह भी कहा कि एएआईबी द्वारा नागरिक उड्डयन मंत्रालय को कोई प्रारंभिक रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है. अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) मानदंडों के तहत, एएआईबी दुर्घटना के 30 दिनों के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप सकता है. झा ने बैठक को “बहुत व्यापक और गहन” बताया.

बीते 12 जून को एअर इंडिया का विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइन अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. सूत्रों ने बताया कि एएआईबी अधिकारियों ने परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी समिति को बताया कि विमान का ब्लैक बॉक्स और वॉयस रिकॉर्डर सुरक्षित है तथा डेटा की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि विस्तृत और गहन जांच के लिए विमान निर्माता बोइंग सहित विदेशी कंपनियों की मदद ली गई.

एएआईबी ने दुर्घटना के एक दिन बाद जांच शुरू की थी और वैश्विक मानदंडों के अनुरूप अपने महानिदेशक जीवीजी युगंधर की अध्यक्षता में टीम का गठन किया था. सूत्रों ने कहा कि यह पहली बार है जब भारत में इतनी महत्वपूर्ण जांच हो रही है. समिति की बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई और शाम लगभग 6 बजे समाप्त हुई. इसमें देश की सभी एयरलाइन के प्रमुखों ने हवाई सुरक्षा पर एक प्रस्तुति दी.

समिति में कई दलों के सदस्य हैं, जिनमें पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री और भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी, कांग्रेस की कुमारी शैलजा, नीरज डांगी और इमरान प्रतापगढ़ी तथा भाजपा के सुरेन्द्र सिंह नागर और तापिर गाओ शामिल हैं. सदस्यों ने विमानन क्षेत्र में सुरक्षा पर विशेष रूप से चर्चा की और इसके सदस्यों ने आधिकारिक एजेंसियों तथा निजी एयरलाइनों द्वारा अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए. पिछले महीने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना ने विमानन क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को केंद्र में ला दिया है.

सूत्रों ने बताया कि परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी स्थायी समिति के कुछ सदस्यों ने विमानन नियामक डीजीसीए में बड़ी संख्या में रिक्तियों को लेकर चिंता जताई, जबकि कुछ अन्य ने एजेंसी द्वारा समिति की कई पूर्व सिफारिशों को लागू नहीं करने का उल्लेख किया. एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन उन एयरलाइन के प्रतिनिधियों में शामिल रहे जिन्होंने इस बैठक में भाग लिया.

इनमें से कई अधिकारी मंगलवार को हुई लोक लेखा समिति की बैठक में भी शामिल थे. डीजीसीए ने पीएसी की बैठक के दौरान यह कहा था कि वह हाल ही में महाकुंभ के दौरान और पहलगाम आतंकी हमले के बाद की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब हवाई टिकट की कीमतों में भारी वृद्धि को रोकने के लिए एक तंत्र स्थापित करेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया : रूबियो
Next Article गाजा पट्टी में इजराइल के हवाई हमले में 40 फलस्तीनियों की मौत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.