Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैरा के परिवार ने उनका शव लेने से किया इनकार
Entertainment

पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैरा के परिवार ने उनका शव लेने से किया इनकार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैरा के परिवार ने उनका शव लेने से किया इनकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कराची. पाकिस्तानी अभिनेत्री-मॉडल हुमैरा असगर अली के परिवार ने उनका शव लेने और उसे दफनाने से इनकार कर दिया है. हुमैरा का शव उनकी मौत के लगभग दो महीने बाद कराची की डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी के एक फ्लैट से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था.

हुमैरा 32 साल की थीं. कराची पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिशों में जुटी है कि अभिनेत्री की मौत आत्महत्या, हादसे या किसी साजिश के तहत हुई. पिछले हफ्ते फ्लैट खाली करने के अदालती आदेश पर अमल करते समय पुलिस टीम को उसमें हुमैरा का विक्षत शव मिला था.

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), दक्षिण जोन असद रजा ने बताया कि हुमैरा के परिजनों ने “अभिनेत्री के शव को लेने या उसे दफनाने से साफ इनकार कर दिया है.” रजा के मुताबिक, परिजनों का दावा किया है कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में हुमैरा से अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे.

रजा ने कहा कि यह मामला असामान्य चुनौतियां पेश करता है, क्योंकि शव के बारे में इतने लंबे समय तक पता नहीं चल सका और न तो पड़ोसियों ने अभिनेत्री की खैर-खबर लेने की कोशिश की और न ही किसी को कोई संदेह हुआ. चिप्पा कल्याण ट्रस्ट के प्रवक्ता मुहम्मद औरंगजेब ने कहा, “आमतौर पर जब किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो कुछ दिनों के बाद शव से दुर्गंध आने लगती है, लेकिन इस मामले में एक महीने से अधिक समय के बाद भी किसी को कोई अजीब गंध नहीं महसूस हुई.” उन्होंने कहा, “जब पुलिस ने हमें शव ले जाने के लिए बुलाया, तो वह क्षत-विक्षत हालत में था और उसकी दुर्गंध असहनीय थी, इसलिए हमने उसे अन्य शवों से अलग अपने शवगृह के शीतगृह कक्ष में रख दिया.” डीआईजी रजा ने कहा कि मौत के कारण की पुष्टि के लिए रासायनिक शव परीक्षण किया जा रहा है.

हाल के हफ्तों में यह दूसरा मामला है, जब किसी अभिनेत्री को उसकी मौत के कई दिनों बाद उसके आवास में मृत अवस्था में पाया गया है. पिछले महीने, अभिनेत्री आयशा खान भी कराची के गुलशन-ए-इकबाल स्थित अपने अपार्टमेंट में ऐसी ही स्थिति में मृत पाई गईं. वह 84 साल की थीं और लंबे समय से अकेली रह रही थीं.

विशेषज्ञों का कहना है कि ये मामले संघर्ष और समस्याओं को उजागर करते हैं, जिनमें अकेलापन और अलगाव भी शामिल है, जिनका सामना पाकिस्तान में महिलाएं मनोरंजन उद्योग में अपना करियर बनाने पर करती हैं. कराची में अकेले रहने वाली हुमैरा ने कई टेलीविजन धारावाहिकों और दो फिल्मों में काम किया था. सिंध प्रांत के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जुल्फिकार शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर हुमैरा के परिवार का कोई सदस्य उनका शव लेने नहीं आता है, तो विभाग उनके अंतिम संस्कार की उचित व्यवस्था करेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleउद्योग को नेतृत्व में लैंगिक और जातिगत विविधता को बढ़ावा देना चाहिए: उपराष्ट्रपति
Next Article अमेरिका और रूस ने यूक्रेन शांति वार्ता के लिए नए विचारों का आदान-प्रदान किया : रुबियो
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.