Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ की आदिवासी परंपरा की समृद्ध विरासत से रूबरू कराता आदिवासी संग्रहालय
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की आदिवासी परंपरा की समृद्ध विरासत से रूबरू कराता आदिवासी संग्रहालय

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ की आदिवासी परंपरा की समृद्ध विरासत से रूबरू कराता आदिवासी संग्रहालय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में स्थित आदिवासी संग्रहालय लोगों को राज्य की आदिवासी परंपरा की समृद्ध विरासत से रूबरू कराने में सफल रहा है. आदिवासी समुदाय छत्तीसगढ़ की परंपरा, कला और संस्कृति की पहचान हैं. जनजातियों के इस सुंदर संसार को दुनिया से रूबरू कराने के लिए छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने नवा रायपुर अटल नगर में एक संग्रहालय का निर्माण करा एक ही छत के नीचे राज्य की पूरी जनजातीय संस्कृति को जीवंत कर दिया है.

इस वर्ष 14 मई को मुख्यमंत्री साय ने नवा रायपुर अटल नगर में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में बने आदिवासी संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम) का लोकार्पण किया था. तब से यह संग्रहालय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. आदिवासी संग्रहालय में आने वाली नयी पीढ़ी यहां की 14 गैलरियों में छत्तीसगढ़ में निवास करने वाली 43 जनजातियों की पूरी संस्कृति को नजदीक से देख रही है. हर गैलरी, आदिवासी संस्कृति और परंपरा की पूरी कहानी बयां करती है. यदि आपको एक ही छत के नीचे आदिवासियों का भौगोलिक विवरण, तीज त्योहार, पर्व-महोत्सव से परिचित होना है तब इस संग्रहालय से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है.

यहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न जनजातीय समुदायों की जीवनशैली, वेशभूषा, लोककला, रीति-रिवाज और धार्मिक मान्यताओं को दृश्य और डिजिटल माध्यमों से दर्शाया गया है. जिससे नयी पीढ़ी टच स्क्रीन और डिजिटल माध्यम से अपनी जड़ों से जुड़ रहे हैं. अब प्रत्येक आदिवासी समूह की वेशभूषा और कहानी उनके हाथों में है.

आदिवासी संग्रहालय की खूबसूरती और उसकी जीवंतता को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा, ”हमने जाकर देखा है. ऐसा जीवंत माहौल- मूर्तियां इस तरह बनाई गई हैं कि लगता है अभी बोल उठेंगी. यहां हमारे विभिन्न समुदायों जैसे कंवर, गोंड, भतरा, हलबा और अन्य जातियों की अलग-अलग संस्कृति, वेशभूषा और जीवनशैली को बिल्कुल सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है.” वहीं इस संग्रहालय के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा कहते हैं, ”हमारी सरकार की और प्रशासन की हमेशा ये प्राथमिकता रही है कि इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उसको केंद्रित करते हुए हम योजनाओं का क्रियान्वयन करें, जिससे उनके रहन-सहन, उनकी संस्कृति, लोक कला, उनकी मान्यताएं अक्षुण्ण रहे.”

आदिवासी संग्रहालय में सांस्कृतिक विरासत के अंतर्गत अबुझमाड़िया में गोटुल, भुंजिया जनजाति में लाल बंगला इत्यादि, परम्परागत कला कौशल जैसे बांसकला, काष्ठकला, चित्रकारी, गोदनाकला, शिल्पकला आदि का तथा विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह – अबूझमाड़िया, बैगा, कमार, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर और राज्य शासन द्वारा मान्य भुंजिया तथा पण्डो के विशेषीकृत पहलुओं का प्रदर्शन किया गया है.

आदिवासी संग्रहालय के संरक्षक निर्मल कुमार बघेल बताते हैं, ”छत्तीसगढ़ में 43 जनजाति हैं, उसका कुछ ना कुछ आर्टिफैक्ट्स सामान 14 गैलरी और गलियारे में रखे हुए हैं. और यह सब जितना भी आर्टिफैक्ट हैं उसे हमारी पूरी टीम ने एक-एक गांव जाकर एकत्र किया है.” अपनी संस्कृति को करीब से महसूस कर दुर्ग निवासी युवती तारिणी ठाकुर संग्रहालय में आकर रोमांचित है. पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा धारण किए हुए तारिणी छत्तीसगढ़ी में कहती है, ”यहां हमारी संस्कृति के बारे में जानकारी दी गई है. इससे मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि यहां मेरी संस्कृति के बारे में सब दिखाया गया है. यहां आने वाले लोग इस संस्कृति को देख रहे हैं और सीख रहे हैं.” आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण होने के बाद से लोग प्रतिदिन यहां बड़ी संख्या में आते हैं तथा उस संस्कृति से परिचित होते हैं, जिसके बारे में या तो किताबों में पढ़ा होता है या फिर किस्सों – कहानियों के जरिए जानते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपति-पत्नी की बातचीत की गुप्त रिकॉर्डिंग का वैवाहिक मामलों में इस्तेमाल हो सकता है: न्यायालय
Next Article भारतीय अर्थव्यवस्था में जीसीसी का योगदान 2030 तक 200 अरब डॉलर होगा: सीतारमण
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.