Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»उच्चतम न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उच्च न्यायालय जाने की अनुमति दी
Chhattisgarh

उच्चतम न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उच्च न्यायालय जाने की अनुमति दी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
उच्चतम न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उच्च न्यायालय जाने की अनुमति दी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके खिलाफ दायर याचिका पर उच्च न्यायालय जाने की अनुमति दे दी. यह याचिका उनके भतीजे विजय बघेल ने दायर की है. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि यदि ऐसी कोई अर्जी दायर की जाती है, तो उच्च न्यायालय से अनुरोध है कि वह मामले के गुण-दोष के आधार पर आगे बढ़ने से पहले दूसरे पक्ष को सुनवाई का अवसर देने के बाद उस पर निर्णय ले.

बघेल के वकील को याचिका वापस लेने और ‘उच्च न्यायालय-सह-चुनाव न्यायाधिकरण’ में जाने की अनुमति देते हुए पीठ ने कहा, ”यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि उक्त आदेश में की गई टिप्पणियों का याचिकाकर्ता की ओर से दायर किए जाने वाले प्रस्तावित आवेदन के गुण-दोष पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.” बघेल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा और अधिवक्ता सुमीर सोढ़ी ने कहा कि ‘साइलेंस पीरियड’ (वह समय जब चुनाव प्रचार बंद हो जाता है) का उल्लंघन भ्रष्ट आचरण नहीं है और इसलिए यह मामला विचारणीय नहीं है.

यह याचिका भाजपा सांसद विजय बघेल ने दायर की थी, जिन्होंने पाटन सीट से भूपेश बघेल के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन असफल रहे थे. विजय ने कहा कि भूपेश ने पाटन निर्वाचन क्षेत्र में शाम पांच बजे के बाद जुलूस निकालकर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधान का उल्लंघन किया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआंबेडकर नगर में उपचार की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी पादरी गिरफ्तार
Next Article आजमाए गए फार्मूले से हटकर श्रृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.