Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»अबूझमाड़ के बच्चों ने क्रैक की कृषि प्रवेश परीक्षा, ज्ञानगुड़ी कोचिंग सेंटर ने फिर रचा इतिहास
Chhattisgarh

अबूझमाड़ के बच्चों ने क्रैक की कृषि प्रवेश परीक्षा, ज्ञानगुड़ी कोचिंग सेंटर ने फिर रचा इतिहास

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अबूझमाड़ के बच्चों ने क्रैक की कृषि प्रवेश परीक्षा, ज्ञानगुड़ी कोचिंग सेंटर ने फिर रचा इतिहास
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. एक समय नक्सलवाद से प्रभावित रहे बस्तर ने अब शिक्षा के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना ली है. बस्तर जिला प्रशासन द्वारा संचालित ज्ञानगुड़ी निः शुल्क कोचिंग सेंटर ने एक बार फिर साबित किया है कि यदि सही अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो सबसे पिछड़े क्षेत्र का बच्चा भी ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है. इस वर्ष ज्ञानगुड़ी से कोचिंग लेकर अबूझमाड़ जैसे अत्यंत दुर्गम इलाके के छात्रों ने भी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और राज्य के विभिन्न कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त कर इतिहास रच दिया है.
इन छात्रों की यह सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे ऐसे क्षेत्रों से आते हैं जहाँ बुनियादी शिक्षा सुविधाओं का भी अभाव है. विवेकानंद आश्रम नारायणपुर के संतों और शिक्षकों की पहल पर नारायणपुर जिले के इन बच्चों को बस्तर लाकर ज्ञानगुड़ी में पीएटी की कोचिंग दिलाई गई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए.

ज्ञानगुड़ी: अवसर की पाठशाला

ज्ञानगुड़ी का उद्देश्य ग्रामीण, गरीब और जरूरतमंद छात्रों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है. यहाँ सरकारी शिक्षक नीट, जेईई, पीएटी, वेटनरी, फार्मेसी, नर्सिंग जैसी परीक्षाओं के लिए पूरे वर्ष निः शुल्क तैयारी कराते हैं.

पीएटी में शानदार सफलता

इस वर्ष ज्ञानगुड़ी के 25 छात्रों ने पीएटी परीक्षा में सफलता हासिल की और शासकीय कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश पाया. छात्र भुवनेश्वर ने राज्य स्तर पर 11वीं रैंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया. इससे पहले पीवीपीटी में 5वीं और नर्सिंग में 4वीं रैंक जैसे कीर्तिमान भी ज्ञानगुड़ी के विद्यार्थियों के नाम रहे हैं.

नीट परीक्षा में भी कमाल

ज्ञानगुड़ी के 67 छात्रों ने नीट 2025 की परीक्षा पास की है, जो इस सेंटर की गुणवत्ता और मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है. आज यह केंद्र न केवल बस्तर बल्कि पूरे संभाग और राज्य भर के विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उद्घाटित इस कोचिंग सेंटर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में शिक्षा प्रेमी अधिकारियों और समर्पित शिक्षकों की बड़ी भूमिका रही है. श्रीनिवास राव, मनीष श्रीवास्तव, संजीव बिस्वास, देवेश पाणिग्राही और प्रभारी अलेक्जेंडर चेरियन के प्रयासों से अब तक 400 से अधिक विद्यार्थियों को मेडिकल, एग्रीकल्चर व तकनीकी संस्थानों में प्रवेश दिलाया जा चुका है. ज्ञानगुडी में कमिश्नर, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ द्वारा समय-समय पर छात्रों को प्रेरणा दिया जाता हैं. कमिश्नर और जिला कलेक्टर ने इन उपलब्धियों पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकांग्रेस ने सर्वदलीय प्रतिनिधमंडल में शामिल रहे अपने तीन नेताओं को ‘किनारे लगा दिया’: अनुप्रिया पटेल
Next Article वर्ष 1962 के बाद अरुणाचल में चीन एक इंच भी नहीं घुसा है : रीजीजू
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.