Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»हिंदू संगठन ने छग में गिरफ्तार नन पर भाजपा केरल प्रमुख के रुख को लेकर जताई नाराजगी
Chhattisgarh

हिंदू संगठन ने छग में गिरफ्तार नन पर भाजपा केरल प्रमुख के रुख को लेकर जताई नाराजगी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हिंदू संगठन ने छग में गिरफ्तार नन पर भाजपा केरल प्रमुख के रुख को लेकर जताई नाराजगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तिरुवनंतपुरम. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के इस बयान से राज्य में हिंदू संगठन नाराज हो गए हैं कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई नन किसी मानव तस्करी या जबरन धर्मांतरण के प्रयास में शामिल नहीं थीं.

केरल में प्रमुख हिंदू संगठन ‘हिंदू ऐक्य वेदी’ ने मंगलवार को धर्मांतरण का कड़ा विरोध करने का संकल्प जताया और कहा कि केवल उचित जांच से ही पता चलेगा कि नन की गतिविधियां मानव तस्करी या धर्मांतरण से संबंधित थीं. संगठन ने कहा, “पुलिस जांच पूरी होने से पहले ही आरोपियों को निर्दोष घोषित करना इस मामले की पीड़ित तीन लड़कियों के साथ अन्याय है.” ‘हिंदू ऐक्य वेदी’ के प्रदेश अध्यक्ष आर वी बाबू ने एक बयान में कहा कि संगठन “सेवा और प्रेम की आड़ में” हिंदुओं के धर्मांतरण के किसी भी प्रयास का “कड़ा विरोध” करेगा. उन्होंने इस मामले में भाजपा नीत छत्तीसगढ़ सरकार के रुख का समर्थन किया.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाल में नन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को उचित ठहराते हुए दावा किया था कि “नारायणपुर की तीन बेटियों को र्निसंग प्रशिक्षण और उसके बाद नौकरी का वादा किया गया था” और मानव तस्करी के माध्यम से उनका धर्म परिवर्तन करने का प्रयास किया गया था.

हालांकि भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने मंगलवार को साय के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि वे (नन) वहां धर्मांतरण के लिए नहीं गई हैं.” उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें रिहा कराने और सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी के प्रदेश महासचिव अनूप एंटनी अधिकारियों के साथ समन्वय के लिए पहले ही छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं. चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि नन के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोपी बजरंग दल एक “स्वतंत्र संगठन” है और भाजपा का हिस्सा नहीं है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदेश के विकास में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका: मुर्मू
Next Article WCL सेमीफाइनल: भारत चैंपियन्स ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.