Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ में दो नन की गिरफ्तारी का मुद्दा लोकसभा में उठा, कांग्रेस सांसद ने रिहाई की मांग की
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दो नन की गिरफ्तारी का मुद्दा लोकसभा में उठा, कांग्रेस सांसद ने रिहाई की मांग की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ में दो नन की गिरफ्तारी का मुद्दा लोकसभा में उठा, कांग्रेस सांसद ने रिहाई की मांग की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दो कैथलिक नन की गिरफ्तारी का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाते हुए कांग्रेस के एक सांसद ने आरोप लगाया कि दोनों नन के साथ एक दक्षिणपंथी संगठन के लोगों ने मारपीट की और दोनों को राज्य पुलिस ने बिना किसी कारण के गिरफ्तार कर लिया. कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए दोनों नन की रिहाई की मांग की.

उन्होंने आरोप लगाया कि 25 जुलाई को एक दक्षिणपंथी संगठन के लोगों ने उनके गृह राज्य केरल से ताल्लुक रखने वाली कैथलिक नन वंदना और प्रीति पर दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हमला किया. उन्होंने कहा कि दोनों नन क्षेत्र में कैंसर रोगियों की मदद कर रही थीं और सेवा कार्यों में लगी थीं. वेणुगोपाल ने कहा कि जब नन के साथ स्टेशन पर मारपीट की गई तो पुलिस आई और उसने बिना किसी कारण के दोनों नन को गिरफ्तार कर लिया.

कांग्रेस सांसद ने कहा, ”पिछले पांच दिन से दोनों नन बिना किसी कारण के जेल में हैं. क्या यह ‘बनाना रिपब्लिक’ है. हमने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, देश के गृह मंत्री को पत्र लिखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.” उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो केरल में स्थिति बेकाबू हो सकती है जहां उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. केरल के मावेलिक्करा से कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने भी शून्यकाल में यह विषय उठाया.

वहीं, छत्तीसगढ़ के बस्तर से भाजपा सांसद महेश कश्यप ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के बहाने विभिन्न गतिविधियां संचालित होती हैं और आदिवासी महिलाओं को जाल में फंसाकर उनके साथ अन्याय किया जाता है तथा जबरन धर्मांतरण कराया जाता है. उन्होंने सरकार से मांग की कि जनजातियों की महिलाओं के संरक्षण के लिए कानून बनना चाहिए.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर कथित मानव तस्करी और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में दोनों ननों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि तीनों पर नारायणपुर की तीन लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और उनकी तस्करी करने का आरोप लगाया गया था. अधिकारी ने बताया कि लड़कियों के बयान और तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद छत्तीसगढ़ धर्म परिवर्तन अधिनियम और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleSIR का मतलब ‘मौन अदृश्य धांधली’ : अभिषेक बनर्जी
Next Article कांग्रेस ने नेहरू और सिंधु जल संधि पर जयशंकर की टिप्पणी को निंदनीय बताया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.