Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»खाद्य सहायता हासिल करने की कोशिशों में जुटे 26 फलस्तीनियों की गोलीबारी में मौत
International

खाद्य सहायता हासिल करने की कोशिशों में जुटे 26 फलस्तीनियों की गोलीबारी में मौत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 10, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
खाद्य सहायता हासिल करने की कोशिशों में जुटे 26 फलस्तीनियों की गोलीबारी में मौत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दीर अल-बलाह/यरुशलम. गाजा पट्टी में रविवार को खाद्य सहायता हासिल करने के लिए कतारों में खड़े 26 फलस्तीनी नागरिकों की गोलीबारी में मौत हो गई. अस्पताल के अधिकारियों और प्रत्यक्षर्दिशयों ने यह जानकारी दी. इस बीच, हमास के कब्जे में मौजूद इजराइली बंधकों के परिजनों ने गाजा पट्टी में सैन्य अभियान तेज करने की प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की योजनाओं के खिलाफ प्रदर्शन का आ”ान किया.

गाजा पट्टी में सैन्य अभियान तेज करने की योजना को लेकर जारी आलोचनाओं के बीच नेतन्याहू के रविवार रात स्थानीय और विदेशी संवाददाताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है. उनका संबोधन गाजा शहर पर नियंत्रण हासिल करने की इजराइल की योजना को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से बुलाई गई आपातकालीन बैठक से ठीक पहले होगा. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास गाजा पट्टी में खाद्य आपूर्ति काफिले के मार्गों और निजी सहायता वितरण केंद्रों के पास मदद की आस में कतारों में खड़े लोगों के शव लाए गए.

नासिर अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में वे 10 लोग शामिल हैं, जो नवनिर्मित मोराग कॉरिडोर के पास सहायता ट्रकों का इंतजार कर रहे थे. यह कॉरिडोर दक्षिणी शहर राफा और खान यूनिस को अलग करता है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय और शिफा अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, उत्तरी गाजा में जिकिम क्रॉसिंग के पास खाद्य सहायता का इंतजार कर रहे छह लोग भी गोलीबारी में मारे गए.

प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि मध्य गाजा में उन्होंने पहले चेतावनी स्वरूप चलाई गई गोलियों की आवाज सुनी, जिसके बाद गाजा ‘ूमैनिटेरियन फाउंडेशन (जीएचएफ) की ओर से संचालित एक खाद्य वितरण केंद्र के पास लोगों की भीड़ पर गोलीबारी की गई.
समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है कि गोलियां किसने चलाईं. हालांकि, पास के नुसरत शरणार्थी शिविर स्थित आवदा अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इजराइली गोलीबारी में चार लोग मारे गए.

मध्य गाजा में जीएचएफ के खाद्य वितरण केंद्र से कुछ दूरी पर मदद का इंतजार कर रहे सैयद आवदा ने कहा, “पहले उन्होंने हवा में गोली चलाई, फिर वे लोगों पर गोलियां बरसाने लगे.” नासिर अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि खान यूनिस और राफा में जीएचएफ स्थलों तक पहुंचने का प्रयास करते समय छह अन्य फलस्तीनियों की मौत हो गई. स्थानीय अस्पतालों ने बताया कि गाजा शहर में एक बंदरगाह के पास हवाई हमले में तीन लोग, जबकि खान यूनिस में एक तंबू पर हुए हमले में चार लोग मारे गए. इजराइली सेना ने हमलों पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन हमास पर नागरिक क्षेत्रों से हमले करने का आरोप लगाया.

नेतन्याहू ने गाजा में सैन्य अभियान का बचाव किया

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक में नए सैन्य अभियान का बचाव किया और कहा कि इजराइल के पास “काम खत्म करने और हमास को हराने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.” गाजा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक से कुछ मिनट पहले उन्होंने विदेशी मीडिया से बात की.

नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने हाल के दिनों में इजराइली सेना को “अधिक विदेशी पत्रकारों को लाने” का निर्देश दिया है- जो एक उल्लेखनीय कदम होगा, क्योंकि 22 महीनों के युद्ध के दौरान उन्हें सैन्य ठिकानों के अलावा गाजा में जाने की अनुमति नहीं दी गई है.
नेतन्याहू ने कहा, “हमारा लक्ष्य गाजा पर कब्जा करना नहीं है, हमारा लक्ष्य गाजा को आजाद कराना है.” उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल के खिलाफ वैश्विक स्तर पर झूठा अभियान चलाया जा रहा है.

नेतन्याहू ने कहा कि गाज.ा में अगले कदमों के लिए उनके पास “काफी कम समय” है, लेकिन उन्होंने कोई विशिष्ट जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा कि गाजा के लिए लक्ष्यों में क्षेत्र का विसैन्यीकरण, इजराइली सेना का वहां “अतिरिक्त सुरक्षा नियंत्रण” और एक गैर-इजराइली नागरिक प्रशासन का प्रभार शामिल है. नेतन्याहू ने नागरिकों की मौत और सहायता की कमी समेत गाजा की कई समस्याओं के लिए फिर से आतंकवादी समूह हमास को जिम्मेदार ठहराया.

उन्होंने कहा, “गाजा में हमास के अभी भी हज.ारों हथियारबंद आतंकवादी मौजूद हैं.” उन्होंने कहा कि फ.लस्तीनी दुनिया से उनसे मुक्ति की “भीख” मांग रहे हैं. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने गाजा में भुखमरी की बात स्वीकार करते हुए कहा, “वहां वंचित लोग हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है.” प्रधानमंत्री ने पूर्व में कहा था कि “गाजा में भुखमरी की कोई स्थिति नहीं है.” उन्होंने कहा कि इजराइल सहायता वितरण स्थलों की संख्या बढ.ाना चाहता है, लेकिन उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहरियाणा, झारखंड जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में
Next Article लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर भूख हड़ताल में शामिल हुए वांगचुक
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.