Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»गौतम अदाणी को समन सौंपे जाने को लेकर भारत सरकार के संपर्क में: एसईसी
International

गौतम अदाणी को समन सौंपे जाने को लेकर भारत सरकार के संपर्क में: एसईसी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गौतम अदाणी को समन सौंपे जाने को लेकर भारत सरकार के संपर्क में: एसईसी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

न्यूयॉर्क. अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में कहा है कि उसने उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी को कानूनी दस्तावेज सौंपने के लिए भारत के विधि एवं न्याय मंत्रालय से सहयोग मांगा है.

न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अदालत के मजिस्ट्रेट न्यायाधीश जेम्स आर चो के समक्ष दी गयी जानकारी में एसईसी ने कहा कि वह हेग सेवा कन्वेंशन (अंतरराष्ट्रीय संधि) के प्रावधानों के तहत समन और शिकायत को औपचारिक तौर पर प्रतिवादी तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. भारत में रहने वाले प्रतिवादियों को अभी तक आधिकारिक तौर पर समन नहीं भेजा गया है.

अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग को नवीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति ठेका हासिल करने के लिए कथित तौर पर 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर देने के मामले में अदाणी समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन गौतम अदाणी तथा उनके भतीजे सागर को उचित राजनयिक माध्यमों से समन भेजना होगा, क्योंकि किसी विदेशी नागरिक को सीधे समन भेजने का उसके पास कोई अधिकार नहीं है. अदाणी समूह ने सभी आरोपों को आधारहीन बताते हुए उसे सिरे से खारिज किया है.

एसईसी का कहना है भारतीय अधिकारियों ने समन तामील कराने के उसके अनुरोध पर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है. दाखिल दस्तावेज में कहा गया, ” एसईसी का भारत के विधि एवं न्याय मंत्रालय के साथ संवाद जारी रखने और हेग-र्सिवस कन्वेंशन के माध्यम से प्रतिवादियों को समन भेजने का इरादा है. वह इस मामले में अदालत को अपने प्रयासों से अवगत कराएगा.” अगली सुनवाई की कोई तारीख अभी नहीं बताई गई है.

यह मामला अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) द्वारा 2021 में जारी किए गए बॉन्ड से संबंधित है. एसईसी का आरोप है कि एजीईएल ने बॉन्ड जारी करते समय अमेरिकी निवेशकों को अपनी वित्तीय स्थिति और कुछ आंतरिक गतिविधियों के बारे में गलत और भ्रामक जानकारी दी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘सैयारा’ के सितारे अहान पांडे और अनीत पड्डा ने IMDB का ब्रेकआउट स्टार पुरस्कार जीता
Next Article आजमगढ़ जिले में तैनात होमगार्ड निकला गैंगस्टर, 24 साल से कर रहा है ड्यूटी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.