Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»अगरकर ने बुमराह के काम के बोझ के प्रबंधन पर कहा, हम चाहते हैं वह बड़े मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहे
Sports

अगरकर ने बुमराह के काम के बोझ के प्रबंधन पर कहा, हम चाहते हैं वह बड़े मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 19, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अगरकर ने बुमराह के काम के बोझ के प्रबंधन पर कहा, हम चाहते हैं वह बड़े मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई: जसप्रीत बुमराह के काम के बोझ के प्रबंधन की योजना को लेकर आलोचनाओं के बावजूद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने मंगलवार को कहा कि इस दिग्गज तेज गेंदबाज को लेकर योजना में कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि वे चाहते हैं कि वह ‘सभी बड़े मुकाबलों के लिए उपलब्ध’ रहे।

बुमराह को यूएई में नौ सितंबर से होने वाले एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। काम के बोझ के प्रबंधन के कारण बुमराह इंग्लैंड में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांच में से तीन मैच में ही खेले थे जिसके कारण कुछ आलोचना भी हुई थी।

महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अगरकर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इस समय कोई लिखित योजना है। बेशक, इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के बाद अच्छा ब्रेक मिला है। टीम प्रबंधन या फिजियो या संबंधित लोग हमेशा संपर्क में रहते हैं। अभी ही नहीं बल्कि चोट लगने से पहले भी हम उसका ध्यान रखते थे क्योंकि हमें पता है कि वह कितना महत्वपूर्ण है।’’ अगरकर ने स्पष्ट रूप से कहा कि बुमराह को भविष्य के महत्वपूर्ण मैचों के लिए उपलब्ध रखना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है कि हम चाहते हैं कि वह सभी बड़े मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहे। मैं जानता हूं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर मैच बड़ा होता है लेकिन विश्व कप, चैंपियन्स ट्रॉफी या इंग्लैंड, आॅस्ट्रेलिया जैसी बड़ी श्रृंखला होती हैं। हम चाहते हैं कि वह हर समय उपलब्ध रहे।’’

अगरकर ने कहा, ‘‘अधिकतर तेज गेंदबाजों पर नजर रखी जाती है। पिछले दो-तीन साल में लगी चोट के कारण उस पर ध्यान है। उस पर अतिरिक्त नजर है क्योंकि वह बेजोड़ और विशेष है और इसमें बदलाव नहीं होगा। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा, फिर यह चाहे अगली श्रृंखला हो या छह महीने बाद।’’

अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के समीप होने के कारण आगामी महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए बुमराह की उपलब्धता को लेकर संशय था। लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें चुनने का फैसला किया और पिछले साल के विश्व कप के बाद यह बुमराह का पहला टी20 टूर्नामेंट होगा।

अगरकर ने कहा कि भविष्य के टूर्नाटों के लिए बुमराह का चयन उस समय उनकी शारीरिक स्थिति पर निर्भर करेगा और इस बारे में सभी संबंधित पक्षों से चर्चा की जाएगी। श्रेयस अय्यर ने पिछली बार दिसंबर 2023 में टी20 मैच खेला था जहां उन्होंने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में शानदार अर्धशतक लगाया था लेकिन उसके बाद उन्हें खेल के सबसे छोटे प्रारूप की भारतीय टीम में जगह नहीं मिली पाई और इस साल आईपीएल सहित अन्य प्रतियोगिताओं में उनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद स्थिति नहीं बदली।

अय्यर को टीम से बाहर किए जाने के बारे में पूछे जाने पर अगरकर ने कहा, ‘‘श्रेयस के बारे में आपको उसे बताना होगा कि वह किसकी जगह ले सकता है। इसमें ना तो उसकी गलती है और ना ही हमारी। बस हमें अभी 15 खिलाड़ियों को चुनना है, उसे अपने मौके का इंतजार करना होगा।’’

टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को इस टूर्नामेंट के लिए उप कप्तान नियुक्त किया गया जबकि सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभालेंगे। गिल ने पिछला टी20 मैच श्रीलंका के खिलाफ 2024 में पाल्लेकल में खेला था और अब उन्होंने उप कप्तान में रूप में अक्षर पटेल की जगह ली है।

अगरकर ने कहा, ‘‘इंग्लैंड में गिल का फॉर्म वैसा ही था जैसी हमें उम्मीद थी लेकिन उन्होंने उससे भी बढकर प्रदर्शन किया। अब (शीर्ष क्रम के लिए) अधिक विकल्प हैं और शुभमन वैसे भी शानदार फॉर्म में हैं। दुबई पहुंचने पर वे विरोधी टीम और परिस्थितियों के अनुसार एकादश चुन सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कहा, पिछली बार जब उन्होंने टी20 क्रिकेट खेला था तब वह उप कप्तान थे। यह पिछले विश्व कप के बाद की बात है इसलिए उस समय भी हम स्पष्ट रूप से इसी दिशा में सोच रहे थे।’’ मुख्य चयनकर्ता ने कहा, ‘‘अब जब वह उपलब्ध है तो कम से कम उनके (सूर्यकुमार) पास दो विकल्प हैं।

बल्लेबाजी क्रम चुनना (अब) उनकी जिम्मेदारी है। हमारा काम 15 खिलाड़ियों को चुनना था। लेकिन जहां तक टी20 क्रिकेट की बात है तो हमारे पास काफी गहराई है और हम इसे लेकर काफी सक्रिय हैं।’’ यशस्वी जायसवाल के टीम में जगह बनाने में नाकाम रहने पर अगरकर ने इसे दुर्भाग्यशाली करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है, जायसवाल के संदर्भ। अभिषेक शर्मा के टीम में होने के कारण और वह थोड़ी बहुत गेंदबाजी भी कर लेता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जायसवाल टीम में जगह नहीं बना पाया।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत-चीन संबंधों में लगातार प्रगति हुई : प्रधानमंत्री मोदी
Next Article न्यायालय ने बलात्कार को ‘वास्तविक प्रेम’ के मामलों से अलग करने की वकालत की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.