Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»अनंत जीत नरुका ने स्वर्ण पदक जीता, सौरभ और सुरूचि की जोड़ी को कांस्य पदक
Sports

अनंत जीत नरुका ने स्वर्ण पदक जीता, सौरभ और सुरूचि की जोड़ी को कांस्य पदक

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 20, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अनंत जीत नरुका ने स्वर्ण पदक जीता, सौरभ और सुरूचि की जोड़ी को कांस्य पदक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

शिमकेंट. भारतीय निशानेबाज अनंत जीत सिंह नरुका ने बुधवार को यहां पुरुष स्कीट फाइनल में कुवैत के मंसूर अल रशीदी को हराकर एशियाई चैंपियनशिप में अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता. इससे पहले दिन में सौरभ चौधरी और सुरूचि इंदर सिंह की भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपै को हराकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग का कांस्य पदक जीता.

नरुका फाइनल में एशियाई खेलों के पूर्व चैंपियन अल रशीदी को 57-56 से हराकर पोडियम पर शीर्ष पर रहे.
कतर के अल-इशाक अली अहमद ने 43 अंक से कांस्य पदक जीता. सत्ताईस साल के नरुका चैंपियनशिप के 2023 चरण में टीम स्वर्ण और मिश्रित टीम स्वर्ण पदक जीत चुके हैं. उन्होंने पांच दौर के बाद 119 अंक से दूसरे स्थान से फाइनल के लिए क्वालीफाई किया जबकि कुवैत के अब्दुलअजीज अलसाद 120 अंक से फाइनल में सबसे आगे रहे. अल रशीदी 119 अंक से क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहे. एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता नरुका का इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में कुल मिलाकर पांचवां पदक था.

इससे पहले सौरभ और सुरूचि ने लियू हेंग यू और सियेह सियांग चेन को 17 .9 से हराया . इससे पहले मनु भाकर ने मंगलवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीता था . भारतीय जोड़ी ने क्वालीफाइंग दौर में पांचवां स्थान हासिल किया जब सुरूचि ने 292 और सौरभ ने 286 स्कोर किया . दोनों का कुल स्कोर 578 रहा और आठ टीमों के पदक दौड़ में प्रवेश के समय वे पांचवें स्थान पर थे . स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा शीर्ष दो टीम चीन और दक्षिण कोरिया के बीच थी. इसमें चीन ने 16-12 से जीत हासिल कर पहला स्थान हासिल किया.

अन्य चार टीमों ने दो कांस्य पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की जिसमें भारत ने पहले कांस्य पदक के मुकाबले में चीनी ताइपे को हराया और दूसरे मुकाबले में ईरान ने वियतनाम को 16-8 से मात दी. इस साल चार विश्व कप पदक जीत चुकी सुरूचि ने क्वालीफिकेशन दौर में परफेक्ट 100 के साथ शुरूआत की . दूसरे में 94 और तीसरे में 98 स्कोर किया . चौधरी का स्कोर 95, 96 और 95 रहा . कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में पहले 16 अंक तक पहुंचने वाली टीम जीत जाती है.

जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में वंशिका चौधरी और गेविन एंथनी की भारतीय जोड़ी ने किम येजिन और किम डूयोन की कोरियाई जोड़ी को 16-14 से हराकर कांस्य पदक जीता. भारतीय टीम क्वालीफिकेशन में 578 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही थी जिसमें वंशिका ने 282 और गेविन ने 296 अंक बनाए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनारायणपुर में आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Next Article भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती, स्थिरता की तस्वीर पेश करती है: गवर्नर मल्होत्रा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.