Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

संभल हिंसा की जांच के लिये गठित न्यायिक आयोग ने मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी

August 28, 2025

मुख्यमंत्री फडणवीस को जरांगे से बात करके मराठा आरक्षण मुद्दे को हल करना चाहिए: राउत

August 28, 2025

‘वोटर अधिकार यात्रा’ एक ‘तीर्थ यात्रा’ है, बिहार ‘वोट चोरों’ को सबसे पहले सजा देगा: कांग्रेस

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»एशिया कप के लिये भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, लाकड़ा और दिलप्रीत को जगह
Sports

एशिया कप के लिये भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, लाकड़ा और दिलप्रीत को जगह

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एशिया कप के लिये भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, लाकड़ा और दिलप्रीत को जगह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप के लिये 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान बुधवार को किया गया जिसमें फॉरवर्ड शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने अपनी जगह बरकरार रखी है . टूर्नामेंट 29 अगस्त से सात सितंबर तक खेला जायेगा जिसके विजेता को अगले साल एफआईएच पुरूष विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा जो 14 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में होना है .

ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम के कप्तान हैं . राजिंदर सिंह, लाकड़ा और दिलप्रीत आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे . राजिंदर को शमशेर सिंह की जगह चुना गया जबकि लाकड़ा ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहने वाले ललित उपाध्याय की जगह ली है . दिलप्रीत को गुरजंत सिंह पर तरजीह मिली है .

स्ट्राइकर ललित उपाध्याय ने जून में एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया था . भारत को एशिया कप में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ पूल ए मिला है . भारतीय टीम 29 अगस्त को चीन के खिलाफ पहला मैच खेलेगी . इसके बाद 31 अगस्त को जापान और एक सितंबर को कजाखस्तान से खेलना है . गोलकीपिंग का दारोमदार कृशन बी पाठक और सूरज करकेरा पर होगा . डिफेंस में हरमनप्रीत और अमित रोहिदास के साथ जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह हैं .
मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह होंगे . फॉरवर्ड पंक्ति में मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, लाकड़ा और दिलप्रीत जिम्मा संभालेंगे . नीलम संजीप सेस और सेल्वम कार्ति को रिजर्व में रखा गया है .

टीम चयन के बारे में मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा ,” हमने अनुभवी टीम चुनी है . विश्व कप क्वालीफिकेशन को देखते हुए एशिया कप हमारे लिये महत्वपूर्ण है लिहाजा हमें दबाव में अच्छा खेलने वाले खिलाड़ी चाहिये .”

भारतीय टीम :
गोलकीपर : सूरज करकेरा, कृशन बी पाठक डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास , जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह मिडफील्ड : मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह रिजर्व खिलाड़ी : नीलम संजीप सेस और सेल्वम कार्ति .

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसीजी-रेरा ने लागू की वॉलन्टरी कॉम्प्लायंस स्कीम, सितंबर तक मिलेगी अधिकतम 90% तक की छूट
Next Article देश सस्ता हाइड्रोजन बनाकर तेल उत्पादक देशों की बराबरी कर सकता है: नितिन गडकरी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

आंखें खोने के बाद सियाचिन फतह किया, सेना के अफसर की अब विश्व कप में सोना जीतने पर नजर

August 28, 2025
Sports

भविष्य में कोचिंग से पुजारा को नहीं है ऐतराज

August 28, 2025
Sports

R Ashwin Retires: आईपीएल से संन्यास के बाद इस विदेशी लीग में खेलते नजर आ सकते हैं अश्विन, रिपोर्ट में खुलासा

August 28, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

Most Popular

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Our Picks

संभल हिंसा की जांच के लिये गठित न्यायिक आयोग ने मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी

August 28, 2025

मुख्यमंत्री फडणवीस को जरांगे से बात करके मराठा आरक्षण मुद्दे को हल करना चाहिए: राउत

August 28, 2025

‘वोटर अधिकार यात्रा’ एक ‘तीर्थ यात्रा’ है, बिहार ‘वोट चोरों’ को सबसे पहले सजा देगा: कांग्रेस

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2025 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.