Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»रणजी ट्रॉफी से पहले रहाणे ने मुंबई की कप्तानी छोड़ी, टीम में बने रहेंगे
Sports

रणजी ट्रॉफी से पहले रहाणे ने मुंबई की कप्तानी छोड़ी, टीम में बने रहेंगे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रणजी ट्रॉफी से पहले रहाणे ने मुंबई की कप्तानी छोड़ी, टीम में बने रहेंगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र से पहले गुरुवार को मुंबई के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि यह नया नेतृत्वकर्ता तैयार करने का सही समय है. यह 37 वर्षीय खिलाड़ी हालांकि एक बल्लेबाज के रूप में टीम में बना रहेगा. रहाणे ने अभी तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 201 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 14000 से अधिक रन बनाए हैं. रणजी सत्र 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और मुंबई की टीम अपने पहले मैच में जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी.

रहाणे ने एक्स पर लिखा, ”मुंबई टीम की कप्तानी करना और चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए सम्मान की बात है. आगे नए घरेलू सत्र को देखते हुए मेरा मानना है कि नए कप्तान को तैयार करने का यह सही समय है और इसलिए मैंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है.” उन्होंने कहा, ”मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं और एमसीए (मुंबई क्रिकेट संघ) के साथ अपना सफर जारी रखूंगा ताकि हमें और अधिक ट्रॉफी जीतने में मदद मिल सके. मैं आगामी सत्र में खेलने को लेकर उत्साहित हूं.” उनकी कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 के सत्र में फाइनल में विदर्भ को हराकर रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता. उनकी कप्तानी में मुंबई ने ईरानी कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जीती थी.

रहाणे की कप्तानी में भारत ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट श्रृंखला जीती थी लेकिन अब राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है. इसके बावजूद यह स्टार बल्लेबाज राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. उन्होंने 90 एकदिवसीय और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है.

रहाणे ने सबसे छोटे प्रारूप में भी अपने खेल को निखारा जिसके कारण उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान बनाया गया. रहाणे और एक अन्य सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम में वापसी करने की उम्मीद में अब भी घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकांकेर में माओवादियों ने की ग्रामीण की हत्या
Next Article पति या पत्नी यह नहीं कह सकते कि वे वैवाहिक रिश्ते में एक-दूसरे पर निर्भर नहीं रहना चाहते: न्यायालय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.