Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यायालय ने विधेयकों को मंजूरी देने में राज्यपाल की ओर से देरी पर सवाल उठाया

August 28, 2025

‘लोकतंत्र पर कलंक’: अमित शाह ने मोदी के खिलाफ ‘अपमानजनक’ भाषा के इस्तेमाल की निंदा की

August 28, 2025

रूस ने कीव में ड्रोन और मिसाइल से बड़ा हमला किया; 12 लोगों की मौत, 48 घायल

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»Sachin Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर की सगाई को लेकर सचिन ने तोड़ी चुप्पी
Sports

Sachin Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर की सगाई को लेकर सचिन ने तोड़ी चुप्पी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Sachin Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर की सगाई को लेकर सचिन ने तोड़ी चुप्पी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई की खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी है और सानिया चंदोक के साथ रिश्तों को लेकर सच्चाई बताई है। हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि अर्जुन और सानिया की एक निजी कार्यक्रम में सगाई हो गई है। हालांकि, दोनों ही परिवार की ओर से सगाई की खबर की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अब सचिन ने इसकी पुष्टि कर दी है।

सानिया मुंबई के प्रसिद्ध व्यवसायी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार हॉस्पिटेलिटी और खाद्य क्षेत्र में सुप्रसिद्ध है, जिसके पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का स्वामित्व है। रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी कार्यक्रम में हुई जिसमें करीबी दोस्त और दोनों परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

दरअसल, सचिन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘आस्क मी एनिथिंग’ (मुझसे कुछ भी पूछो) नाम का सत्र चलाया जिसमें एक यूजर ने सचिन से पूछा, ‘क्या अर्जुन की सचमुच सगाई हो गई है?’ इस पर सचिन ने जवाब देते हुए लिखा, हां, ऐसा हुआ है और हम सभी उनके जीवन के नए अध्याय के लिए बहुत उत्साहित हैं।

अर्जुन का क्रिकेट करियर
25 वर्षीय अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेलते हैं। उन्होंने 2020/21 सीजन में मुंबई के साथ अपने घरेलू करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने हरियाणा के खिलाफ एक टी20 मैच में पदार्पण किया। इससे पहले, उन्होंने जूनियर स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व किया और भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। 2022/23 घरेलू सीजन में वह गोवा चले गए, जहां उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए में डेब्यू किया।

लाल गेंद के प्रारूप में अर्जुन ने 17 मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक सहित 532 रन बनाए हैं और 37 विकेट लिए हैं, जिसमें एक बार पांच विकेट और दो बार चार विकेट शामिल हैं। गोवा के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 17 मैच खेले हैं और नौ पारियों में 76 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए पांच मैचों में 73 गेंदें फेंकी हैं और 38.00 की औसत से तीन विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नौ रन देकर एक विकेट लेना रहा है। उन्होंने 9.36 की इकॉनमी रेट और 24.3 की स्ट्राइक रेट बनाए रखी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleHartalika Teej Live: हरतालिका तीज आज, जानें शिव गौरी पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और मंत्र
Next Article Share Market: ट्रंप के अतिरिक्त 25% टैरिफ की समय-सीमा करीब आते ही लुढ़का बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

भारोत्तोलक अजय बाबू और बेदब्रत ने रिकॉर्ड वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीते

August 28, 2025
Sports

भारत में उत्कृष्ट प्रतिभा है, फुटबॉल की बेहतरी के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे: उच्चतम न्यायालय

August 28, 2025
Sports

सिंधू और ध्रुव-तनिषा की जोड़ी विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

August 28, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

Most Popular

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Our Picks

न्यायालय ने विधेयकों को मंजूरी देने में राज्यपाल की ओर से देरी पर सवाल उठाया

August 28, 2025

‘लोकतंत्र पर कलंक’: अमित शाह ने मोदी के खिलाफ ‘अपमानजनक’ भाषा के इस्तेमाल की निंदा की

August 28, 2025

रूस ने कीव में ड्रोन और मिसाइल से बड़ा हमला किया; 12 लोगों की मौत, 48 घायल

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2025 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.