Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»सिंधू, सात्विक-चिराग विश्व चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में
Sports

सिंधू, सात्विक-चिराग विश्व चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 27, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सिंधू, सात्विक-चिराग विश्व चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पेरिस. भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने एक बार फिर अंतिम क्षण में मिली बढ़त की बदौलत बुधवार को मलेशिया की लेत्शाना करुपाथेवन को हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के महिला एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.
पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने पहले गेम में 12-18 से पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए दुनिया की 40वें नंबर की खिलाड़ी लेत्शाना को 42 मिनट में 21-19, 21-15 से शिकस्त दी. अब उनका सामना चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त वांग झि यि से होगा.

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने इसके बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे के यांग पो हान और लियू कुआंग हेंग को 22-20, 21-13 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. इससे पहले ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने आयरलैंड के जोशुआ मैगी और मोया रयान की जोड़ी को महज 35 मिनट में 21-11, 21-16 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए इस 16वीं वरीय भारतीय जोड़ी का सामना हांगकांग के तांग चुन मान और त्से यिंग सुएट की पांचवीं वरीय जोड़ी से होगा.

सिंधू मंगलवार को पहले दौर के मैच में बुल्गारिया की कालोयाना नलबांटोवा के खिलाफ कुछ मुश्किलों से जूझ रही थीं. और लेत्शाना के खिलाफ भी उन्हें लय हासिल करने में दिक्कत हुई. वह शुरू में मलेशियाई खिलाड़ी को दबाव में नहीं ला सकीं और पिछड़ती रहीं. पर अंत में वापसी करने में सफल रहीं. लेत्शाना आक्रामक शुरुआत की जिससे सिंधू 1-4 से पीछे हो गईं. मलेशियाई खिलाड़ी ने दबदबा कायम रखते हुए अपने ‘डाउन-द-लाइन स्मैश’ और तेज ‘नेट प्ले’ से ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बना ली.

तकनीकी और शारीरिक रूप से मजबूत लेत्शाना के आक्रामक खेल ने सिंधू की अनिरंतरता को उजागर कर दिया. भारतीय खिलाड़ी पिछड़ती रहीं. मलेशिया की खिलाड़ी 18-12 के स्कोर पर नियंत्रण बनाए थीं. पर यहीं सिंधू ने वापसी की. उन्होंने लगातार छह अंक बनाकर स्कोर 18-18 से बराबर कर दिया जिसमें लेत्शाना की एक गलती का भी उन्हें फायदा मिला. मलेशियाई खिलाड़ी दबाव में एक स्मैश वाइड कर बैठीं. फिर सिंधू ने 19-19 के स्कोर पर संयम बनाए रखा और एक बेहतरीन स्मैश लगाकर ‘गेम प्वाइंट’ हासिल किया. मैच में पहली बार सिंधू आगे निकलीं.

भारतीय खिलाड़ी ने बैकलाइन पर लेत्शाना की कमजोर प्रतिक्रिया से अंक हासिल किया. उन्होंने फिर प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के एक और शॉट को लंबा भेजने से गेम अपने नाम कर लिया. सिंधू ने फिर दूसरे गेम में भी यही लय जारी रखते हुए 5-1 से बढ़त हासिल कर ली.
मलेशियाई खिलाड़ी को अपनी गति बनाए रखने में मुश्किल हो रही थी जिससे सिंधू 7-3 के बाद 9-5 से आगे हो गईं. हालांकि बैकलाइन पर सिंधू कुछ गलतियां भी कर बैठीं. पर एक नेट कॉर्ड विनर से वह 10-6 से आगे हो लीं.

इसके बाद सिंधू पूरी तरह से नियंत्रण में दिख रही थीं. उनके स्मैश में विविधता से मलेशियाई खिलाड़ी परेशान हो गईं. पर भारतीय खिलाड़ी ने सात मैच प्वाइंट हासिल कर लिए और फिर मलेशियाई खिलाड़ी के गलत फोरहैंड से मैच जीत लिया. पुरुष युगल में सात्विक और चिराग ने अपनी आक्रामक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए बैककोर्ट से कुछ जबरदस्त स्मैश लगाए. हालांकि भारतीयों ने र्सिवस में कई गलतियां कीं. पहले गेम के ब्रेक तक दोनों जोड़ियां बराबरी पर थीं. पर भारतीय जोड़ी शिकंजा कसते हुए 20-16 से चार अंक की बढ़त बना ली.

हालांकि ताइपे की जोड़ी ने लगातार चार अंक हासिल किए जिससे स्कोर 20-20 से बराबर हो गया. फिर चिराग ने वापसी की जिससे भारतीय जोड़ी को एक और गेम प्वाइंट मिला. इस बार उन्होंने बिना कोई गलती किए पहला गेम 22-20 से जीत लिया. दूसरे गेम में भारतीयों ने 6-3 की बढ़त बना ली. लेकिन लियू और यांग ने मुश्किलें बढ़ा दीं. फिर ब्रेक तक सात्विक और चिराग दो अंक की बढ़त बनाने में कामयाब रहे. ब्रेक के बाद भारतीयों ने लगातार कई अंक जीतकर 16-10 की बढ़त बना ली. सात्विक और चिराग ने एक महत्वपूर्ण रेफरल जीतकर सात मैच प्वाइंट हासिल किए और जल्द ही मैच अपने नाम कर लिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमहाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के पास मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर
Next Article कुंभ मेले में प्रसिद्ध हुई मोनालिसा भोसले मलयालम फिल्म में करेगी अभिनय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.