Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»गिल और रोहित वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार
Sports

गिल और रोहित वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गिल और रोहित वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुबई. भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि विराट कोहली चौथे नंबर पर मौजूद हैं. वहीं हाल में मैके में श्रृंखला के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका पर रिकॉर्ड जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी फायदा मिला है. हालांकि श्रृंखला दक्षिण अफ्रीका ने जीती. गिल (784 रेटिंग अंक) और रोहित (756) क्रमश? पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम (739) शीर्ष तीन में शामिल हैं. कोहली के 736 अंक हैं.

हाल के महीनों में भारतीय टीम ने वनडे में हिस्सा नहीं लिया है लेकिन गेंदबाजों की ताजा वनडे रैंकिंग में कुलदीप यादव (650) और रविंद्र जडेजा (616) अब भी क्रमश: तीसरे और नौवें नंबर पर बने हुए हैं. रोहित और कोहली टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन ये दोनों वनडे प्रारूप में सक्रिय हैं. रोहित और कोहली दोनों ने आखिरी बार फरवरी 2025 में संयुक्त अरब अमीरात में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वनडे मैच खेला था जिसमें उन्होंने भारत के खिताबी अभियान में अहम भूमिका निभाई थी.

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैके में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में दो विकेट पर 431 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें उसके तीन बल्लेबाज ट्रेविस हेड (142), मिचेल मार्श (100) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 118) ने शतक जड़े. इन तीनों को इस प्रदर्शन की बदौलत रैंकिंग में काफी फायदा मिला है. हेड एक पायदान के सुधार से 11वें स्थान पर, मार्श चार पायदान की छलांग के साथ 44वें स्थान पर और ग्रीन 40 पायदान की छलांग के साथ 78वें स्थान पर पहुंच गए.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के उनके साथी जोश इंगलिस ने भी सूची में जगह बनाई है. दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 23 पायदान के सुधार के साथ 64वें स्थान पर पहुंच गया है. वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर कड़ी प्रतिस्पर्धा है. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला समाप्त होने के बाद श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षणा 671 रेटिंग अंक के साथ साथी स्पिनर केशव महाराज के साथ शीर्ष पर आ गए हैं.

श्रृंखला के अंतिम मैच में 57 रन देकर एक विकेट के प्रदर्शन के कारण महाराज की रैंकिंग में गिरावट आई और उनकी रेटिंग तीक्षणा के बराबर आ गई जबकि श्रीलंकाई स्पिनर पूरे सप्ताह मैदान पर नहीं खेला. गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में सबसे बड़ी उछाल लुंगी एनगिडी ने लगाई जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में सर्वाधिक सात विकेट चटकाए और छह पायदान की छलांग से 28वें स्थान पर आ गए. ऑस्ट्रेलिया के सीन एबॉट नौ पायदान के फायदे से 48वें स्थान पर और नाथन एलिस 21 पायदान ऊपर चढ़कर 65वें स्थान पर पहुंच गए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबस्तर क्षेत्र में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, पांच लोगों की मौत
Next Article इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर को ‘सत्ता का भूखा’ बताया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.