Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

सीजी सेमी के संयंत्र में जल्द बन सकता है पहला ‘मेड इन इंडिया’ चिप: वैष्णव

August 28, 2025

सिंधू और ध्रुव-तनिषा की जोड़ी विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

August 28, 2025

CM साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु किया आमंत्रित

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»R Ashwin Retires: आईपीएल से संन्यास के बाद इस विदेशी लीग में खेलते नजर आ सकते हैं अश्विन, रिपोर्ट में खुलासा
Sports

R Ashwin Retires: आईपीएल से संन्यास के बाद इस विदेशी लीग में खेलते नजर आ सकते हैं अश्विन, रिपोर्ट में खुलासा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
R Ashwin Retires: आईपीएल से संन्यास के बाद इस विदेशी लीग में खेलते नजर आ सकते हैं अश्विन, रिपोर्ट में खुलासा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

R Ashwin Retires: पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल से संन्यास का एलान कर सभी को चौंका दिया। अब खबर आ रही है कि दिग्गज खिलाड़ी को इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड में खेलते देखा जा सकता है। बता दें कि, अश्विन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे। आईपीएल 2025 की नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

द हंड्रेड में नजर आ सकते हैं अश्विन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नियमों के अनुसार, कोई भी सक्रिय भारतीय घरेलू खिलाड़ी विदेशी टी20 लीग में हिस्सा नहीं ले सकता। लेकिन आईपीएल से हटने के बाद खिलाड़ियों के लिए रास्ता खुल जाता है। हाल ही में दिनेश कार्तिक ने भी आईपीएल से संन्यास लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका की एसए20 लीग में खेला था। टेलीग्राफ स्पोर्ट के अनुसार, अश्विन द हंड्रेड में खेलते नजर आ सकते हैं।

अश्विन ने सोशल मीडिया पर दी संन्यास की जानकारी
अश्विन ने ट्वीट में लिखा, ‘आज एक खास दिन है और इसलिए एक खास शुरुआत भी। कहा जाता है कि हर अंत एक नई शुरुआत लेकर आता है। मेरा समय बतौर आईपीएल क्रिकेटर आज समाप्त हो रहा है, लेकिन दुनिया भर की अलग-अलग लीगों में खेल के नए अनुभवों का मेरा सफर आज से शुरू हो रहा है। मैं सभी फ्रेंचाइजियों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे बेहतरीन यादें और रिश्ते दिए। सबसे अहम तौर पर मैं आईपीएल और बीसीसीआई का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अब तक मुझे इतना कुछ दिया। आगे आने वाले समय का पूरा आनंद लेने और उसका सबसे अच्छा उपयोग करने के लिए उत्साहित हूं।’

अश्विन का आईपीएल करियर
अश्विन आईपीएल में सीएसके के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे। वह पंजाब टीम की कमान भी संभाल चुके हैं। अश्विन ने आईपीएल में 220 मैचों में 187 विकेट लिए। उनका इकोनॉमी रेट 7.2 का रहा। 34 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इसके अलावा उन्होंने 118.16 के स्ट्राइक रेट से 833 रन भी बनाए। इनमें एक अर्धशतक शामिल है। इसी लीग के जरिये अश्विन दुनिया भर में छाए थे और भारतीय टीम में जगह बनाई थी। अश्विन ने आईपीएल में 18 में से 16 सीजन में हिस्सा लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleचांदनी बिहारपुर में बाघ की दस्तक: दहशत में ग्रामीण, शिकारियों की सक्रियता बनी चुनौती
Next Article भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, चंडीगढ़-मनाली एनएच सहित 535 सड़कें ठप, दुश्वारियां बढ़ीं
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

सिंधू और ध्रुव-तनिषा की जोड़ी विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

August 28, 2025
Sports

आंखें खोने के बाद सियाचिन फतह किया, सेना के अफसर की अब विश्व कप में सोना जीतने पर नजर

August 28, 2025
Sports

भविष्य में कोचिंग से पुजारा को नहीं है ऐतराज

August 28, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

Most Popular

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Our Picks

सीजी सेमी के संयंत्र में जल्द बन सकता है पहला ‘मेड इन इंडिया’ चिप: वैष्णव

August 28, 2025

सिंधू और ध्रुव-तनिषा की जोड़ी विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

August 28, 2025

CM साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु किया आमंत्रित

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2025 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.