Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»सिंधू और ध्रुव-तनिषा की जोड़ी विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में
Sports

सिंधू और ध्रुव-तनिषा की जोड़ी विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 28, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सिंधू और ध्रुव-तनिषा की जोड़ी विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पेरिस. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां चीन की विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग झी यी को हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जबकि ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की युगल जोड़ी ने गुरुवार को यहां पांचवीं वरीयता प्राप्त तांग चुन मान और त्से यिंग सुएट को हराकर उलटफेर किया.

बासेल में 2019 में विश्व खिताब जीतने वाली विश्व में 15वीं रैंकिंग की सिंधू को प्री-क्वार्टर फाइनल में 21-19, 21-15 से जीत हासिल करने में 48 मिनट का समय लगा. इससे उन्होंने चीनी खिलाड़ी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 3-2 कर लिया. इस 30 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी का सामना क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की विश्व की नौवें नंबर की खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वर्दानी से होगा. इंडोनेशिया की खिलाड़ी ने इस साल की शुरुआत में सुदीरमन कप में सिंधू को सीधे गेम में हराया था, हालांकि भारतीय खिलाड़ी ने 2022 में एशियाई खेलों के दूसरे दौर के मुकाबले में जीत हासिल की थी.

सिंधू ने मैच के बाद कहा, ”जब मैं कोर्ट पर उतरी तो वह मेरे लिए किसी भी अन्य खिलाड़ी की तरह ही थीं. मुझे पता था कि विश्व चैंपियनशिप में पहले दौर से ही मुकाबला आसान नहीं होगा. आपको हर अंक, हर रैली के लिए संघर्ष करना पड़ता है. मैं अपना 100 प्रतिशत देना चाहती थी.” पांच बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता सिंधू ने शानदार शुरुआत की और तेज स्मैश और नेट विनर की मदद से इंटरवल तक 11-6 की बढ़त बना ली. वांग ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 19-19 कर दिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने धैर्य बनाए रखते हुए पहला गेम अपने नाम कर दिया.

दूसरे गेम में सिंधू ने दबाव बनाए रखा और ब्रेक तक एक बार फिर 11-6 की बढ़त बना ली. इसके बाद 57 शॉट तक चली रैली ने कुछ समय के लिए उनकी परीक्षा ली, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अपना आक्रामक रवैया बरकरार रखा और मैच जीतने में सफल रही.
सिंधू ने इस प्रकार विश्व चैंपियनशिप में चीन की खिलाड़ियों के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. इससे पहले उन्होंने वांग यिहान (2013), वांग शिक्सियन (2014), ली ज.ुएरुई (2015), सुन यू (2017) और चेन युफेई (2017 और 2019) को हराया था.
भारत के ध्रुव और तनिषा ने भी हांगकांग की विश्व में पांचवें नंबर की जोड़ी को 63 मिनट तक चले मुकाबले में 19-21, 21-12, 21-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

विश्व चैंपियनशिप में पहला पदक जीतने की कवायद में लगे ध्रुव और तनिषा का सामना क्वार्टर फाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की मलेशियाई जोड़ी चेन तांग जी और तोह ई वेई से होगा. भारतीय जोड़ी ने इससे पहले आयरलैंड के जोशुआ मैगी और मोया रयान को 35 मिनट में 21-11, 21-16 से हराया था. उन्होंने एक गेम से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मौजूदा एशियाई चैंपियन जोड़ी को पराजित किया.

तनिषा ने मैच के बाद कहा, ”कुछ महीने पहले हमारा प्रदर्शन थोड़ा खराब रहा था. मुझे लगता है कि हम साथ मिलकर, कदम दर कदम, धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं. आज हमने जिस तरह का खेल दिखाया उससे मैं वाकई बहुत खुश हूं.” ध्रुव ने कहा, ”साल की शुरुआत में हमारे लिए दो टूर्नामेंट अच्छे नहीं रहे. कोई तकनीकी समस्या नहीं थी, लेकिन सबसे अहम बात यह थी कि हम एक-दूसरे का साथ देते रहे और अच्छी तैयारी के साथ उतरे. इसका हमें पूरा फायदा मिला और आज हमने दमदार खेल दिखाया.” ***

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleCM साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु किया आमंत्रित
Next Article सीजी सेमी के संयंत्र में जल्द बन सकता है पहला ‘मेड इन इंडिया’ चिप: वैष्णव
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.