Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»दिल्ली अगस्त 2026 में अगली बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा
Sports

दिल्ली अगस्त 2026 में अगली बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दिल्ली अगस्त 2026 में अगली बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पेरिस. बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के अगस्त 2026 में होने वाले अगले आयोजन के लिए नयी दिल्ली को मेजबान शहर के तौर पर चुना गया है. विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने सोमवार को इसकी घोषणा की. यह दूसरी बार होगा जब भारत इस विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा. इससे पहले 2009 में हैदराबाद ने इसकी मेजबानी की थी.

यह घोषणा पेरिस में 2025 चैंपियनशिप के समापन समारोह के दौरान की गई. इस मैके पर बीडब्ल्यूएफ अध्यक्ष खुनयिंग पटामा लीस्वदत्रकुल, ‘फेडरेशन फ्रैंकेसे डी बैडमिंटन’ के प्रमुख फ्रैंक लॉरेंट और भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के महासचिव संजय मिश्रा के बीच एक हस्तांतरण हुआ.

मिश्रा ने इस मौके पर पेरिस की तरह ‘उत्कृष्टता और भव्यता’ को आगे बढ़ाने का वादा किया बीएआई से जारी विज्ञप्ति में मिश्रा ने कहा, ” हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि पेरिस ने जो उत्कृष्टता और भव्यता दिखाई है भारत उन मानकों को बनाए रखने और आगे बढ़ाने के लिए अपना शत प्रतिशत प्रयास करेगा . हम वैश्विक बैडमिंटन परिवार का दिल्ली में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.” दिल्ली की मेजबानी से टूर्नामेंट की आठ साल के बाद एशिया में वापसी होगी. चीन के नानजिंग ने 2018 सत्र की मेजबानी की थी.

बीएआई की विज्ञप्ति के मुताबिक, ”भारत के लिए, दोबारा चैंपियनशिप की मेजबानी करना इस खेल की बड़ी ताकत और वैश्विक बैडमिंटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थल के रूप में मजबूत स्थिति को दर्शाता है.” भारत टूर्नामेंट में सबसे निरंतरता के साथ पदक जीतने वाले वाले देशों में से एक है. भारत ने 1983 से अब तक 15 पदक जीते है जिसमें 2011 सत्र के बाद से हर आयोजन में कम से कम एक पदक जीतना शामिल है.

विश्व चैंपियनशिप में प्रकाश पादुकोण ने 1983 में कोपेनहेगन में कांस्य पदक जीतकर भारत के पदक का खाता खोला था. ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी ने 2011 में कांस्य पदक के साथ लंबे समय तक चले भारत के पदक के सूखे को खत्म किया था. ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पीवी सिंधू विश्व चैंपियनशिप में सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी है. उनके नाम पांच पदक (दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक) है.

भारत ने 2011 से इसके हर आयोजन में पदक जीता है. पेरिस में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कांस्य पदक जीता जो इस आयोजन में उनका दूसरा पदक था. इस दौरान साइना नेहवाल ने भी दो पदक (2015 में एक रजत और 2017 में एक कांस्य) जीते है. भारतीय पुरुषों ने भी हाल के सत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है. किदांबी श्रीकांत (रजत, 2021), बी साई प्रणीत (कांस्य, 2019), लक्ष्य सेन (कांस्य, 2021), और एचएस प्रणय (कांस्य, 2023) भी एकल में पोडियम पर रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभिलाई के रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ का आयोजन: बच्चो ने अपने ग्रैंडपेरेंट्स के साथ किया पौधारोपण… मुख्य अतिथि संजय रुंगटा ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारम्भ
Next Article पूनम पटेल की प्रशासनिक अधिकारी बनने की तैयारी आगे भी निर्बाध जारी रहेगी: मुख्यमंत्री
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.