Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»Shubman Gill Birthday: 26 साल के हुए ‘प्रिंस’; वनडे में सबसे तेज 2000 रन और 59 की औसत, बनाए कई अनोखे रिकॉर्ड्स
Sports

Shubman Gill Birthday: 26 साल के हुए ‘प्रिंस’; वनडे में सबसे तेज 2000 रन और 59 की औसत, बनाए कई अनोखे रिकॉर्ड्स

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 8, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Shubman Gill Birthday: 26 साल के हुए ‘प्रिंस’; वनडे में सबसे तेज 2000 रन और 59 की औसत, बनाए कई अनोखे रिकॉर्ड्स
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Shubman Gill Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल आज 26 साल के हो गए। सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ‘द प्रिंस’ कहते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं। गिल को मौजूदा दौर के सबसे स्टाइलिश और भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिना जाता है। अब तक छह साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

शुभमन गिल ने अपने छोटे से करियर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर किसी सीरीज में सबसे ज्यादा रन (754) बनाने में वे ओवरऑल दूसरे स्थान और भारतीयों में पहले स्थान पर हैं। यह रिकॉर्ड उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर बनाया था। डॉन ब्रैडमैन के 810 रन के रिकॉर्ड को वह तोड़ने से चूक गए थे।

किसी एक टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन

बल्लेबाज रन
डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) 810
शुभमन गिल (भारत) 754
ग्राहम गूच (इंग्लैंड) 752
सुनील गावस्कर (भारत) 732
डेविड गॉवर (इंग्लैंड) 732

इसके अलावा एक ही टेस्ट मैच में शतक और शून्य (डक) लगाने का अनोखा रिकॉर्ड भी उनके नाम है। वह उन बल्लेबजों की सूची में भी शामिल हैं, जिन्होंने एक ही टेस्ट में एक पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाया हो। एक टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में वह ओवरऑल संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर और भारतीयों में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। गिल ने इंग्लैंड दौरे पर चार शतक जड़े थे और सुनील गावस्कर की बराबरी की थी। इस लिस्ट में शीर्ष पर वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज वॉलकॉट हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 1955 में पांच शतक जड़े थे।
वनडे मैचों में सबसे तेज 2000 रन (पारी के हिसाब से)

खिलाड़ी (देश) समय लगा मैच पारी
शुभमन गिल (भारत) 4 साल 264 दिन 38 38
हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) 2 साल 318 दिन 41 40
जहीर अब्बास (पाकिस्तान) 9 साल 32 दिन 45 45
केविन पीटरसन (इंग्लैंड) 2 साल 144 दिन 51 45
बाबर आजम (पाकिस्तान) 3 साल 108 दिन 47 45

वनडे क्रिकेट में करियर का दूसरा सबसे ऊंचा बल्लेबाजी औसत (59.04) गिल के नाम है। वह बस रेयान टेन डेशकाटे से पीछे हैं, जिनका औसत 67.00 का है। वनडे में सबसे तेजी से 2000 रन (सिर्फ 38 पारियों में) पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने। एक कैलेंडर ईयर में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें स्थान पर हैं (1584 रन)।

वनडे मैचों में सर्वोच्च करियर बल्लेबाजी औसत

खिलाड़ी (देश) मैच रन औसत
रयान टेन डोशाटे (नीदरलैंड) 33 1541 67.00
शुभमन गिल (भारत) 55 2775 59.04
विराट कोहली (भारत) 302 14181 57.88
डेविड मलान (इंग्लैंड) 30 1450 55.76
बाबर आज़म (पाकिस्तान) 134 6291 54.23

वनडे में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ी (देश) साल मैच रन
सचिन तेंदुलकर (भारत) 1998 34 1894
सौरव गांगुली (भारत) 1999 41 1767
राहुल द्रविड़ (भारत) 1999 43 1761
सचिन तेंदुलकर (भारत) 1996 32 1611
मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) 2007 32 1601
सईद अनवर (पाकिस्तान) 1996 36 1595
शुभमन गिल (भारत) 2023 29 1584
सौरव गांगुली (भारत) 2000 32 1579

गिल का अंतरराष्ट्रीय करियर
गिल ने अब तक 37 टेस्ट मैचों में 41.35 की औसत से 2647 रन बनाए हैं। इनमें नौ शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वनडे में वह 55 मैचों में 59.04 की औसत से 2775 रन बना चुके हं। इनमें आठ शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में गिल 30.42 की औसत और 139.27 के स्ट्राइक रेट से 578 रन बना चुके हैं। इनमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।

करियर की खासियत
शुभमन गिल अपनी तकनीक, क्लासिकल शॉट्स और बड़े मौकों पर खेलने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं। उन्हें भविष्य में भारतीय बल्लेबाजी का मुख्य स्तंभ माना जा रहा है। गिल के रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां इस बात का सबूत हैं कि वे आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। अब वह एशिया कप टी20 में खेलते दिखाई पड़ेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरायपुर : गौ-सेवा से ही मिलती है सच्ची शांति और ऊर्जा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article Shashi Tharoor: ‘आम लोगों को राहत और सभी के लिए बेहतर’, कांग्रेसद सांसद शशि थरूर ने जीएसटी सुधारों को सराहा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.