Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»ऐतिहासिक टीम स्वर्ण के बाद तीन भारतीय पुरुष कंपाउंड क्वार्टर फाइनल में हारे
Sports

ऐतिहासिक टीम स्वर्ण के बाद तीन भारतीय पुरुष कंपाउंड क्वार्टर फाइनल में हारे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ऐतिहासिक टीम स्वर्ण के बाद तीन भारतीय पुरुष कंपाउंड क्वार्टर फाइनल में हारे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ग्वांगजू. भारत की स्वर्ण पदक विजेता कंपाउंड टीम के सदस्य ऋषभ यादव, अमन सैनी और प्रथमेश फुगे विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के पुरूष कंपाउंड व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए . इस हार के मायने हैं कि भारत विश्व चैम्पियनशिप में पुरूष कंपाउंड वर्ग का व्यक्तिगत स्वर्ण बरकरार रखने में नाकाम रहा .

ओजस देवताले र्बिलन में 2023 में विश्व चैम्पियन बने थे . इस बार ट्रायल में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण वह भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके . महिला व्यक्तिगत वर्ग के मुकाबले अभी होने हैं . तीनों ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को यहां पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था. इससे एक दिन पहले इन तीनों खिलाड़ियों ने देश के लिए पहला टीम स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था.

पुरुषों के कंपाउंड वर्ग में 19वीं वरीयता प्राप्त और सबसे निचली रैंकिंग वाले भारतीय क्वालीफायर फुगे दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के मथियास फुलेरटन से शूट आफ में 148-148 (10-9) से हार गए . इससे पहले उन्होंने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और 2013 के विश्व चैंपियन नीदरलैंड के माइक श्लोएसर को हराकर अपने करियर का सबसे बड़ा उलटफेर किया था .

भारत के 22 वर्षीय तीरंदाज ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 150 में से 150 अंक जुटाए. उन्होंने सभी 15 तीरों पर 10-10 अंक हासिल किए. दोनों तीरंदाजों ने पहले तीन सेट में परफेक्ट 10 अंक बनाए. लेकिन श्लोएसर चौथे सेट में एक अंक गंवा बैठे. फुगे ने अद्भुत संयम दिखाते हुए 10-10 का अपना क्रम जारी रखते हुए मुकाबला जीत लिया था .

यादव को विश्व चैम्पियन फ्रांस के निकोलस गिरार्ड ने 146 . 145 से हराया . यादव ने रविवार को टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने के अलावा ज्योति सुरेखा वेन्नम के साथ मिश्रित टीम में रजत पदक जीता था. उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में एस्टोनिया के रॉबिन जाटमा को आसानी से 148-140 से हराया था. सैनी को अमेरिका के कुर्टिस ब्रॉडनेक्स ने 147 . 144 से मात दी . उन्हें प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, लेकिन शूट-ऑफ में उन्होंने अपना धैर्य बनाए रखा और फ्रांस के जीन फिलिप बौलच को 144-143 से हराया था .

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री 9 सितंबर को अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का करेंगे शुभारंभ
Next Article फर्जी GST बिलिंग का पर्दाफाश, मोक्षित कॉरपोरेशन समेत 85 फर्मों पर DGGI की बड़ी कार्यवाही
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.