Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

फुल्टोन ने मनप्रीत का बचाव करते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी, पर हॉकी इंडिया की बात मानी गई

January 30, 2026

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»भाजपा बीटीआर में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध: हिमंत विश्व शर्मा
Country

भाजपा बीटीआर में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध: हिमंत विश्व शर्मा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भाजपा बीटीआर में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध: हिमंत विश्व शर्मा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के विकास की नयी यात्रा में शांति, प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

शर्मा ने बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) के चुनाव के लिए गुवाहाटी में पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, ”भाजपा पहली बार बीटीसी चुनाव जीतने और परिषद का गठन करने के मकसद से मैदान में उतरी है। हमें लोगों का अपार समर्थन हासिल है, जैसा कि विभिन्न भाजपा नेताओं के चुनाव प्रचार अभियानों को मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया से स्पष्ट है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहले ही तय हो चुका है कि भाजपा बीटीसी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और क्षेत्र में एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेगी। उन्होंने कहा कि बीटीआर अपने पांच जिलों में रहने वाले 26 समुदायों के उद्देश्यों और आकांक्षाओं के साथ-साथ बोडो लोगों की राजनीतिक आकांक्षाओं का प्रतीक है।

शर्मा ने कहा, ”हमें इन समुदायों के बीच सद्भाव की डोर को मजबूती से थामे रखना होगा और इनकी कला, संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान दर्शाना होगा।” उन्होंने कहा कि जनवरी 2020 में हस्ताक्षरित बोडो शांति समझौते को अगले पांच वर्षों में पूरी तरह से लागू किया जाएगा।

शर्मा ने कहा कि कुछ प्रशासनिक मुद्दों को हल करने की जरूरत है, ताकि सभी समुदाय परिषद को अपना मान सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनाव घोषणापत्र में पूरे बीटीआर का विकास सुनिश्चित करने के वास्ते सभी समुदायों के लिए समान अधिकारों का स्पष्ट जिक्र किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ”भाजपा बीटीआर में राज्य सरकार की सभी योजनाओं को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, खास तौर पर पिछड़े और कम विकसित इलाकों में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए लागू योजनाओं को।” उन्होंने कहा कि भाजपा बीटीआर के सभी उपखंडों में कॉलेज स्थापित करेगी, उदलगुड़ी में बोडोलैंड विश्वविद्यालय का नया परिसर बनाएगी और तमुलपुर मेडिकल कॉलेज को जल्द से जल्द शुरू करेगी।

शर्मा ने कहा, ”भाजपा बीटीआर में सभी नदियों और उनकी सहायक नदियों पर पुल बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है, ताकि सुगम कनेक्टिविटी, सभी समुदायों के लिए संवैधानिक सुरक्षा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।”

उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से बीटीआर की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए एक-दूसरे पर विश्वास और भरोसा रखने की अपील की। ??शर्मा ने कहा कि घोषणापत्र अगले पांच वर्षों में बीटीआर में विकास लाने की भाजपा की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

उन्होंने बीटीआर के लोगों से घोषणापत्र को कम से कम एक बार पढ़ने का आग्रह किया। शर्मा ने कहा कि भाजपा घोषणापत्र की प्रतियां ंिप्रट और डिजिटल दोनों रूपों में उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा, ”अगर लोग इसे पढ़ेंगे, तो उन्हें एहसास होगा कि भाजपा एक नया और विकसित बीटीआर बनाने के लिए उत्सुक है।”

मुख्यमंत्री ने सभी दलों के सदस्यों से चुनाव के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, ”चुनाव तो आते-जाते रहेंगे, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि समुदायों के बीच सद्भाव और शांति बनी रहे।” बीटीसी के 40 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान 22 सितंबर को होगा। भाजपा पहली बार स्वतंत्र रूप से बीटीसी चुनाव लड़ रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक संपन्न: एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल में होगा किसानों का पंजीकरण… समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी
Next Article मोर पार्षद मोर द्वार: पार्षद शैंकी बग्गा ने किया वार्डवासियों से किया सवांद, लोगों के शिकायतों और मांगों को सुनकर को तुरंत निराकरण के निर्देश दिए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

फुल्टोन ने मनप्रीत का बचाव करते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी, पर हॉकी इंडिया की बात मानी गई

January 30, 2026

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.