राष्ट्रवाणी: CG Suicide News : प्रतीक शर्मा, लोरमी. मुंगेली जिले के कोदवाबानी गांव में शुक्रवार को खेते के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला. मृतक की पहचान 44 वर्षीय शिवकुमार उर्फ पवन के रूप में हुई है. हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. लालपुर थाना क्षेत्र की घटना है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब किसान घटनास्थल से गुजर रहे थे, इस बीच उनकी नजर पेड़ पर लटके हुए शव पर पड़ी. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. वहीं फोरेंसिंक टीम को भी बुला लिया गया. घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किया गया. शव को फंदे से उतारकर पंचानामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के फटे हुए कपड़े और हाथ पर बंधी पट्टी से मामला संदिग्ध हो गया है. परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. क्या आरोपी किसी चीज को लेकर परेशान था या फिर पारिवारिक विवाद में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस आत्महत्या के साथ हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में नया खुलासा हो सकता है.
Trending
- ईआईएल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया, वैश्विक व्यापार ने विकास को गति दी – भारतीय पीएसयू
- सीआईएसएफ, बीसीसीएल ने कोयला चोरी, अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई तेज की – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल सेंट्रल हॉस्पिटल ने दुर्लभ रॅपन्ज़ेल सिंड्रोम से पीड़ित किशोर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया – भारतीय पीएसयू
- NCL Launches Second Phase of ‘Nanha-Sa-Dil’ – Indian PSU
- गंभीर का तीखा बयान: ‘हार्दिक पांड्या अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते’, क्या ऑलराउंडर का करियर खत्म?
- एशियन गेम्स में भारी लापरवाही: महिला जिम्नास्ट और पुरुष कोच को दे दिया एक ही कमरा!
- Oppo ने लॉन्च किया Android 17-बेस्ड ColorOS 17, मिलेंगे नए एआई फीचर्स और Polar Light Engine; जानें किस फोन को कब मिलेगा – राष्ट्रवाणी
- 6,000mAh और 50MP कैमरा वाला नया फोन भारत में लॉन्च, कीमत 13,999; 120Hz डिस्प्ले भी – राष्ट्रवाणी
