Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»कांग्रेस ने लेख को लेकर आरएसएस पर निशाना साधा
Country

कांग्रेस ने लेख को लेकर आरएसएस पर निशाना साधा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कांग्रेस ने लेख को लेकर आरएसएस पर निशाना साधा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तिरुवनंतपुरम. कांग्रेस ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की निंदा की और उस पर एक मलयालम प्रकाशन में अल्पसंख्यक समुदाय की आलोचना करने वाले लेख के बाद “ईसाई विरोधी रुख” प्रर्दिशत करने का आरोप लगाया. कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि “केसरी” में प्रकाशित हालिया लेख का छुपा हुआ उद्देश्य समाज में एक बार फिर नफरत फैलाना और ईसाइयों को धर्मांतरण के नाम पर देश का दुश्मन दिखाना है.

वेणुगोपाल ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ईसाइयों के प्रति संघ परिवार का कथित प्रेम तरह झूठा है. कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने सवाल किया कि क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लेख में आरएसएस द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ अपनाए गए रुख को खारिज करने के लिए तैयार है.

वेणुगोपाल ने कहा, “अल्पसंख्यकों के खिलाफ जहर उगलने का आदी हो चुका आरएसएस (लेख के माध्यम से) घोषणा कर रहा है कि वह अपनी आखिरी सांस तक ऐसा ही करता रहेगा.ह्व उन्होंने आरोप लगाया कि लेख ने दक्षिणपंथी संगठन के “ईसाई-विरोधी रुख” को और उजागर किया है.

छत्तीसगढ. में हाल ही में दो कैथोलिक नन की गिरफ़्तारी और रिहायी का उल्लेख करते हुए, वेणुगोपाल ने कहा कि इस लेख के जरिये उन लोगों के असली चेहरे उजागर हो गए हैं जो उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने गए थे, जिनमें प्रदेश भाजपा प्रमुख भी शामिल हैं.
उन्होंने राज्य के लोगों से संघ परिवार के संगठनों की “अल्पसंख्यक विरोधी” भावनाओं के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया.
कांग्रेस ने आरएसएस पर निशाना दक्षिणपंथी संगठन ‘हिंदू ऐक्यवेदी’ के प्रदेश उपाध्यक्ष ई.एस. बीजू द्वारा लिखे एक लेख के “केसरी” में प्रकाशित होने के दो दिन बाद साधा है.

“आगोला मथपरिवर्तनाथिन्ते नलवाझिकाल” शीर्षक वाले लेख में, लेखक ने वर्षों के दौरान देश में हुए कथित धर्मांतरणों को लेकर ईसाई समुदाय पर निशाना साधा है. छत्तीसगढ. में धर्मांतरण और मानव तस्करी की आरोपी केरल की दो कैथोलिक नन की गिरफ्तारी की हालिया घटना की ओर इशारा करते हुए लेख में आरोप लगाया गया है कि राज्य के राजनीतिक और धार्मिक नेतृत्व ने इस घटना के संबंध में “एक विशिष्ट एजेंडे के साथ धार्मिक व भावनात्मक संघर्ष” को बढ.ावा देने की कोशिश की.

लेख में कहा गया है, “यह भारतीय संविधान के सार पर सवाल उठाता है. राज्य में वर्तमान स्थिति यह है कि अल्पसंख्यक धर्मों के लिए एक न्याय है और बहुसंख्यकों के लिए दूसरा.” लेख में कहा गया है कि देश के नियम सभी के लिए समान हैं. लेख में कहा गया है कि यदि धर्मांतरण धार्मिक ताकतों का अधिकार है, तो इसका विरोध करना हिंदुओं का अधिकार व कर्तव्य है. लेख में कहा गया है कि देश की वर्तमान “विचित्र स्थिति” को बदलना होगा, जिसके लिए संविधान में संशोधन आवश्यक है. ”केसरी” में प्रकाशित लेख में कहा गया है, “आज की मांग है कि देश की पूरी आबादी का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए धर्मांतरण पर कानून के जरिये प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleखाद व्यापारी से लूट का पर्दाफाश: नाबालिग ने दो साथियों संग बनाई खतरनाक साजिश
Next Article प्रकृति और संस्कृति का संगम है जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.