Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»अब तक 7 करोड़ से अधिक ITR दाखिल, तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायत, विभाग ने कहा नहीं बढ़ेगी समयसीमा
Business

अब तक 7 करोड़ से अधिक ITR दाखिल, तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायत, विभाग ने कहा नहीं बढ़ेगी समयसीमा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अब तक 7 करोड़ से अधिक ITR दाखिल, तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायत, विभाग ने कहा नहीं बढ़ेगी समयसीमा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. आयकर विभाग ने सोमवार को कहा कि अबतक सात करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं. यह बात इंटरनेट उपयोगकर्ताओं द्वारा पोर्टल पर गड़बड़ियों की शिकायत और समयसीमा बढ़ाने की मांग के बीच कही गई है. रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा सोमवार को समाप्त होने के कारण ई-फाइलिंग पोर्टल पर बड़ी संख्या में आयकरदाताओं ने रिटर्न भरने के लिए लॉगइन किया. समयसीमा बढ़ाने की मांग के बावजूद, विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने का कोई संकेत नहीं दिया है.

विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”अबतक सात करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं और अभी भी गिनती जारी है.” विभाग ने उन सभी लोगों से अपना रिटर्न दाखिल करने का आग्रह किया जिन्होंने अभी तक आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर दाखिल नहीं किया है. वित्त वर्ष 2024-25 में अर्जित आय के लिए बिना जुर्माने के आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है. पिछले वर्ष 31 जुलाई तक 7.28 करोड़ आईटीआर दाखिल किये गये थे.

पिछले कुछ दिनों में कई चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि आयकर पोर्टल पर कर भुगतान और एआईएस (वार्षिक सूचना विवरण) डाउनलोड करते समय गड़बड़ियां आ रही हैं. इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने सोमवार को यह भी शिकायत की कि वे ई-फाइलिंग पोर्टल में लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं. दूसरी ओर आयकर विभाग ने स्पष्ट किया कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है और इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. विभाग ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के उलट उसने आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की अंतिम तारीख को आगे नहीं बढ़ाया है.

आयकर विभाग ने 14 सितंबर देर रात ‘एक्स’ पर सोशल मीडिया पर प्रसारित एक बयान को फर्जी करार दिया, जिसमें कहा गया था कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है. विभाग ने करदाताओं से किसी भी सूचना के लिए केवल इनकमटैक्स इंडिया के हैंडल पर भरोसा करने का अनुरोध किया.

विभाग ने कहा, ”आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 ही है.” आईटीआर अपलोड करने और कर भुगतान में समस्या के बारे में की गयी एक शिकायत पर आयकर विभाग ने सोमवार सुबह कहा, ”ई-फाइलिंग पोर्टल ठीक काम कर रहा है. कृपया अपना ब्राउजर ‘कैशे’ साफ करें या किसी दूसरे ब्राउजर से पोर्टल पर पहुंचने की कोशिश करें.” आयकर विभाग ने कहा कि करदाताओं को आईटीआर दाखिल करने, कर भुगतान और अन्य संबंधित सेवाओं में मदद के लिए उसकी हेल्पडेस्क लगातार काम कर रही है और फोन, लाइव चैट, वेबएक्स सत्र और ‘एक्स’ के जरिये करदाताओं की मदद की जा रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहैंडशेक मामला: पीसीबी की पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग, फाइनल जीतने पर क्या नकवी से ट्रॉफी लेगा भारत
Next Article दोहा में हमास पर इजराइली हमले के खिलाफ कतर कर रहा शिखर सम्मेलन का आयोजन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.