राष्ट्रवाणी: भारत में सबसे ज्यादा जमीन किसके पास है, यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए टॉप 10 की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं… रेलवे से लेकर चर्च तक इस लिस्ट में कौन-कौन? भारत सरकार देश में सबसे अधिक भूमि की मालिक है।
रक्षा मंत्रालय और भारतीय रेलवे के पास लाखों एकड़ जमीन है। वक्फ बोर्ड, चर्च, गोदरेज जैसे निजी समूह भी बड़े जमींदार हैं। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: जब भी भारत देश में अमीरों की बात होती है, या ज्यादा संपत्ति की बात होती है तो सबसे पहले मुकेश अंबानी (Mukesh Amb), गौतम अदाणी ( Gautam Ad) या टाटा ग्रुप (Tata Group) का ही नाम सामने आता है।
लेकिन जब बात ‘जमीन’ (Land Ownership) की आती है तो तस्वीर थोड़ी अलग हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा जमीन किसके पास है? भारत में सबसे ज्यादा जमीन का मालिक कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि सीधे तौर पर भारत सरकार है।
देश के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सरकारी उपक्रमों के पास लाखों एकड़ जमीन मौजूद है। और आंकड़ों की मानें तो 15,531 Sq km जमीन भारत सरकार के पास है। सरकारी विभागों में सबसे बड़ा जमींदार रक्षा मंत्रालय है।
आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के पास छावनी (cantonments), फायरिंग रेंज और अन्य सैन्य ठिकानों के रूप में लगभग 18 लाख एकड़ से भी ज्यादा जमीन है। रक्षा मंत्रालय के बाद देश में दूसरी सबसे बड़ी जमीन भारतीय रेलवे के पास है। पटरियों, स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और खाली पड़े भूखंडों को मिलाकर रेलवे के पास करीब 11.80 लाख एकड़ जमीन का विशाल भंडार है।
धार्मिक और गैर-सरकारी संस्थाओं की बात करें तो वक्फ बोर्ड भारत में सबसे बड़ा जमींदार है। देशभर में मस्जिद, मदरसों और कब्रिस्तानों के रूप में बोर्ड के पास लगभग 8 लाख एकड़ से ज्यादा जमीन मौजूद है। वक्फ बोर्ड के बाद ईसाई धर्म से जुड़े ‘कैथोलिक चर्च’ के पास देश में सबसे ज्यादा जमीन है।
देशभर में बने हजारों चर्च, स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों के रूप में इनके पास लाखों एकड़ की बेशकीमती जमीन है। अगर प्राइवेट या कॉरपोरेट सेक्टर की बात करें, तो गोदरेज परिवार भारत के सबसे बड़े जमींदारों में से एक है। अकेले मुंबई जैसे महंगे शहर (विक्रोली इलाके) में इनके पास लगभग 3400 एकड़ बेशकीमती जमीन है, जिसकी कीमत आज के समय में खरबों रुपये में है।
सुब्रत रॉय का सहारा ग्रुप भी भारत के सबसे बड़े प्राइवेट जमींदारों की लिस्ट में शुमार रहा है। कंपनी के दावों के अनुसार, देशभर में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स औक टाउनशिप के रूप में इनके पास लगभग 33000 एकड़ से ज्यादा लैंड बैंक है। रियल एस्टेट की दुनिया का बेताज बादशाह DLF भी इस लिस्ट में शामिल है।
गुरुग्राम (Gurgaon) को बसाने वाली इस कंपनी के पास हरियाणा, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में हजारों एकड़ का विशाल लैंड बैंक है। टाटा ग्रुप केवल बिजनेस ही नहीं, बल्कि जमीन के मामले में भी आगे है। देशभर में इनके बड़े-बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है।
इसके अलावा, चाय के बागान (Tea estates) और जमशेदपुर जैसी पूरी की पूरी टाउनशिप टाटा के पास लीज या मालिकाना हक के रूप में मौजूद है। मुंबई जैसे शहर में जहां एक इंच जमीन की कीमत लाखों में होती है, वहां ‘बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट’ के पास लगभग 2,330 एकड़ जमीन है। यह दक्षिण मुंबई के सबसे प्राइम लोकेशंस में फैली हुई है, जो इसे देश के सबसे अमीर जमींदारों में से एक बनाती है।

