Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»ग­ढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ­ढ़ेर
Country

ग­ढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ­ढ़ेर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ग­ढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ­ढ़ेर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ग­ढ़चिरौली. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली कमांडर एवं (नक्सलियों की) एक क्षेत्रीय समिति की सदस्य मारी गईं जिनके सिर पर 14 लाख रुपये का इनाम था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृत नक्सलियों की पहचान गट्टा एलओएस की ‘कमांडर’ सुमित्रा उर्फ सुनीता वेलादी (38) और एसीएम के रूप में कार्यरत ललिता उर्फ लाडो कोरसा (34) के रूप में हुई है.

अधिकारियों का कहना है कि वेलादी के सिर पर आठ लाख रुपये का इनाम था एवं उसके विरूद्ध मुठभेड़ के 14 एवं हत्या के 12 मामलों समेत 31 मामले लंबित थे. गढ़चिरौली पुलिस ने एक बयान में कहा कि कोरसा छत्तीसगढ़ की निवासी थी एवं उसके सिर पर छह लाख रुपये का इनाम था. उसके विरूद्ध 14 मामले दर्ज थे जिनमें मुठभेड़ एवं हत्या के मामले भी थे.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह पक्की खबर मिली थी कि माओवादियों के गट्टा एलओएस (स्थानीय संगठन दस्ता) के कुछ सदस्य एटापल्ली तालुका के मोदास्के गांव से सटे जंगल में डेरा डाले हुए हैं. उन्होंने बताया कि गढ़चिरौली पुलिस के विशेष नक्सल-विरोधी कमांडो दस्ते सी-60 की पांच इकाइयों के साथ पुलिस ने अहेरी से तत्काल एक अभियान शुरू किया.

वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बाहरी घेरा बनाने में इस अभियान दल की मदद की.
उन्होंने बताया कि जब सी-60 की टुकड़ी जंगल में तलाशी अभियान चला रही थी, तभी माओवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसका सुरक्षार्किमयों ने जवाब दिया. अधिकारी ने बताया कि तब नक्सली घने जंगल में भागने को मजबूर हो गये तथा बाद में तलाशी के दौरान दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए.

उन्होंने बताया कि दो महिला नक्सलियों के पास से एक स्वचालित एके-47 राइफल, एक अत्याधुनिक पिस्तौल, गोला-बारूद और अन्य चीजें बरामद की गयीं. पुलिस ने कहा कि गढ़चिरौली में 2021 से अब तक 93 कट्टर माओवादियों को मार गिराया गया है, जबकि 130 अन्य को गिरफ्तार किया गया है और 75 ने आत्मसमर्पण किया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने ‘बेरोजगार दिवस’ मनाया, चाय-पकौड़े का स्टॉल लगाया
Next Article फर्जी MLA का नेमप्लेट लगाकर मचाया उत्पात : युवक ने कार में लिखवाया ‘विधायक नरहरपुर’, दो बाइक और राहगीर को मारी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.