Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

मेरी भूमिका रक्षात्मक गेंदबाजी करना और विकेट लेना है: सैंटनर

January 29, 2026

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»अमेरिका में एच-1बी वीजा पर नई नीति, टीसीएस समेत इन भारतीय IT कंपनियों पर होगा सीधा असर
Country

अमेरिका में एच-1बी वीजा पर नई नीति, टीसीएस समेत इन भारतीय IT कंपनियों पर होगा सीधा असर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिका में एच-1बी वीजा पर नई नीति, टीसीएस समेत इन भारतीय IT कंपनियों पर होगा सीधा असर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा पर सख्ती दिखाते हुए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है। इसके बाद अब एच-1बी वीजा पर अमेरिका जाने वाले हर पेशेवर को एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह आदेश 12 महीनों तक लागू रहेगा। ऐसे में इसका अच्छा खासा असर भारतीय आईटी कंपनियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि ट्रंप प्रशासन की माने तो इस कदम को लेकर उनका कहना है कि यह कदम वीजा सिस्टम के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है।

ये भारतीय आईटी कंपनियां होंगी ज्यादा प्रभावित

इस नए नियम से भारतीय कंपनियों जैसे टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो और टेक महिंद्रा पर सीधा असर पड़ेगा, क्योंकि ये कंपनियां एच-1बी वीजा पर सबसे ज्यादा निर्भर करती हैं। मामले में एक उदाहरण में बताया गया कि एक कंपनी को 2025 में 5,000 से ज्यादा एच-1बी वीजा मिले, लेकिन उसी समय कंपनी ने 15,000 अमेरिकी कर्मचारियों की छंटनी भी की। वहीं एक दूसरी कंपनी को 1,700 वीजा मिले, लेकिन उसने 2,400 अमेरिकी कर्मचारियों की नौकरी छीन ली। इसके साथ ही एक तीसरी कंपनी ने 2022 से अब तक 27,000 अमेरिकी कर्मचारियों को निकाला, लेकिन उसे 25,000 से ज्यादा एच-1बी वीजा मिले।

दुनियाभर में किन-किन कंपनियों को मिला सबसे ज्यादा एच-1बी वीजा?

अमेरिका की यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) के मुताबिक, साल 2025 में सबसे ज्यादा एच-1बी वीजा अमेजन को मिले हैं, जिसकी संख्या 10,044 है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को 5,505 वीजा के साथ दूसरा स्थान मिला है।

इसके बाद अन्य कंपनियों को जैसे कि माइक्रोसॉफ्ट को 5,189 वीजा, मेटा (फेसबुक) को 5,123 वीजा, एप्पल को 4,202 वीजा, गूगल को 4,181 वीजा, डेलॉयट को 2,353 वीजा, इन्फोसिस को 2,004 वीजा, विप्रो को 1,523 वीजा और टेक महिंद्रा अमेरिका को 951 वीजा मिले हैं।

समझिए भारतीयों को कैसे होगी परेशानी?

बता दें कि ट्रंप के इस आदेश के बाद भारतीय पेशेवरों के लिए अमेरिका जाना और महंगा हो जाएगा। भारतीय आईटी कंपनियों की अमेरिका में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित होगी। दूसरी ओर अमेरिका में नौकरी ढूंढ रहे स्थानीय लोगों को राहत मिल सकती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबड़ी कर चोरी बेनकाब: रायपुर में 170 बोगस कंपनियों से करोड़ों की GST ठगी
Next Article Big Breaking : दुर्ग पुलिस ने दो वाहनों से जब्त किए 6.60 करोड़, दोनों गाड़ी महाराष्ट्र पासिंग, चार लोग थे सवार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

मेरी भूमिका रक्षात्मक गेंदबाजी करना और विकेट लेना है: सैंटनर

January 29, 2026

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.