Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»RSS नेता ने वैश्विक षड्यंत्रों का मुकाबला करने के लिए हिंदू समाज को मजबूत करने पर दिया जोर
Country

RSS नेता ने वैश्विक षड्यंत्रों का मुकाबला करने के लिए हिंदू समाज को मजबूत करने पर दिया जोर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
RSS नेता ने वैश्विक षड्यंत्रों का मुकाबला करने के लिए हिंदू समाज को मजबूत करने पर दिया जोर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नागपुर. नेपाल में हाल में हुए ‘जेन जेड’ विरोध प्रदर्शनों और भारतीय निर्यात पर अमेरिका द्वारा लगाए गए ऊंचे शुल्कों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता सुनील आंबेकर ने सोमवार को कहा कि हिंदू समाज को मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि विश्व दुनिया भर में जारी साजिशों से मुक्त हो सके.

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख आंबेकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य है कि पूरी दुनिया संकट से मुक्त हो. वह आरएसएस के शताब्दी समारोह की जानकारी देने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, जो दो अक्टूबर को विजयादशमी से नागपुर में शुरू होगा. नेपाल में कथित भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ हाल ही में हुए ‘जेन जेड’ विरोध प्रदर्शनों के कारण के पी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 72 लोग मारे गए थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से होने वाले निर्यात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है. अमेरिकी सरकार ने यह भी कहा है कि 21 सितंबर के बाद जमा किए जाने वाले सभी नये एच-1बी वीजा आवेदनों पर 100,000 अमेरिकी डॉलर का शुल्क देना होगा.

नेपाल में जो कुछ हुआ, उसके बारे में आरएसएस के आकलन और क्या भारत को अमेरिकी सरकार के फैसलों के बीच अपनी विदेश नीति पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए, इस बारे में पूछे जाने पर, आंबेकर ने कहा, “आरएसएस समेत पूरा भारत देश की प्रगति और मजबूती के लिए काम कर रहा है और निश्चित रूप से भारत को इतना मजबूत बनना चाहिए कि दुनिया के किसी भी समाज को ऐसे संकट का सामना न करना पड़े.” उन्होंने कहा, ”आरएसएस का उद्देश्य है कि पूरा विश्व संकट से मुक्त हो. हिंदू समाज को मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि विश्व दुनिया भर में जारी साजिशों और दुनिया के सामने आने वाले संकट से मुक्त हो सके.” आंबेकर ने यह भी कहा कि आरएसएस शताब्दी वर्ष के दौरान अपने कार्यक्रमों के तहत देश भर के शहरों और गांवों में लगभग 1,03,000 स्थानों पर ‘हिंदू सम्मेलन’ आयोजित करने की योजना बना रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबड़ा सवाल यह है कि GST दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा या नहीं: कांग्रेस
Next Article भारत को ट्रंप सरकार के आगे नहीं झुकना चाहिए: ओवैसी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.