Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»जीएसटी सुधार से आम आदमियों के साथ व्यापारियों को भी काफी लाभ होगा: ब्रजेश पाठक
Country

जीएसटी सुधार से आम आदमियों के साथ व्यापारियों को भी काफी लाभ होगा: ब्रजेश पाठक

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
जीएसटी सुधार से आम आदमियों के साथ व्यापारियों को भी काफी लाभ होगा: ब्रजेश पाठक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी के साथ व्यापारियों को भी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार से काफी फायदा हुआ है। वहीं बदायूं में उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि जीएसटी की नई दरें हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लेकर आएंगी।

ब्रजेश पाठक ने भाजपा नेताओं के साथ गाजीपुर में ‘‘जीएसटी बचत उत्सव अभियान’’ के तहत ‘‘बाजार भ्रमण एवं व्यापारी संवाद’’ कार्यक्रम में व्यापारियों को जीएसटी के नए प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर पत्रक वितरित किया। उपमुख्यमंत्री पाठक ने जीएसटी में सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रदेश की जनता की ओर से बधाई दी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह अधिक से अधिक लोगों तक इस बात की जानकारी पहुंचाएं।

भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आम आदमी के साथ व्यापारियों को भी जीएसटी की दर कम करने से काफी फायदा हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार मध्यम वर्ग को राहत पहुंचाने को कृत संकल्पित है।’’ पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद पाठक ने मेडिकल कॉलेज और महिला छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।

उन्होंने बंधवा स्थित मलिन बस्ती का भी निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। इसके बाद नगर के महुआबाग में व्यापारियों से संपर्क कर जीएसटी की कम दर के बारे में बताया। बदायूं की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने बदायूं के भाजपा कार्यालय पर जीएसटी सुधारों को लेकर एक पत्रकार वार्ता में कहा, ‘‘जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार का फैसला हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। जीएसटी की नयी दरें हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लेकर आएंगी।’’

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खां की करीब दो साल बाद सीतापुर जेल से रिहाई पर अखिलेश यादव द्वारा दिए गए मुकदमा वापसी के बयान पर उन्होंने कहा, ‘‘अखिलेश यादव का यह बयान अदालत को चुनौती देना है। अदालत जो फैसला लेती है वह सोच-समझकर लेती है और अदालत का फैसला सर्वोच्च होता है।’’ यादव ने मंगलवार को सपा के संस्थापक सदस्य आजम खां की रिहाई पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य में सपा की सरकार आई तो खां के खिलाफ दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।

गुलाब देवी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘‘हाइड्रोजन बम’’ वाले बयान पर कहा, ‘‘राहुल गांधी की बातों को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। जैसे ही वह कोई बात कहते हैं, हंसी का पात्र बन जाते हैं।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में जाति आधारित सम्मेलनों पर रोक लगाकर अच्छा निर्णय लिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगजेन्द्र यादव ने रायपुर में किया हाथकरघा बुनकर संघ के गोदाम का अवलोकन
Next Article प्लेसमेंट कैम्प में 17 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से चयन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.