Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»सफलता एक-दो गानों से नहीं मिलती, हर दिन मेहनत करनी पड़ती है: गायिका शिल्पा राव
Entertainment

सफलता एक-दो गानों से नहीं मिलती, हर दिन मेहनत करनी पड़ती है: गायिका शिल्पा राव

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सफलता एक-दो गानों से नहीं मिलती, हर दिन मेहनत करनी पड़ती है: गायिका शिल्पा राव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जमशेदपुर: सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली शिल्पा राव ने कहा है कि सफलता सिर्फ कुछ कामों कर के नहीं मिलती बल्कि हर दिन मेहनत करनी पड़ती है। वह अपने गृहनगर जमशेदपुर में एक मीडिया संस्थान द्वारा उनकी सफलता पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां आयी थीं। गायिका को 2023 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में ‘चलेया’ गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित गया है।

उन्होंने कहा “सिर्फ एक-दो गाने से आपको सफलता नहीं मिल जाती । आपको हर दिन मेहनत करना पड़ता है।” शिल्पा ने अपने परिवार, स्कूल, दोस्तों के साथ साथ मीडिया भी को उनका साथ देने के लिए आभार व्यक्ति किया और कहा कि इसके कारण गायक बनने का उनका सपना पूरा होने में मदद मिली।

उन्होंने कहा कि कोई भी गाना विवाद की वजह से सफल नहीं होता है बल्कि उसके लिए तीन चीजों की आवश्यकता होती है बहुत अच्छी तैयारी करना, गाने के अच्छे बोल और उसे सही ढंग से गाना। शिल्पा ने ‘चलेया’ गाने को बनाने वाली टीम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा “संगीतकार विशाल शेखर, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और यश राज फिल्म्स सभी ने बेहतरीन काम किया है। मैं खुश हूं कि गाने ने लोगों के दिलों को छुआ।”

संगीत में कृत्रिम मेधा के इस्तेमाल को लेकर शिल्पा ने कहा कि वह प्रौद्योगिकी को नकारात्मक रूप से नहीं देखती है। उन्होंने कहा “प्रौद्योगिकी, जिसमें एआई शामिल है, श्रम की बचत करने और निर्माण को सुव्यवस्थित करने में मददगार साबित हो सकती है। ंिकतु (प्रौद्योगिकी की मदद से संगीत पैदा कर कलाकार) लोगों को हटाना चर्चा का एक अलग विषय है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह स्थानीय प्रतिभाओं को प्रेरित करेंगी, उन्होंने कहा, “मैं सफल गायक बनने के तरीके या फिल्म में कैसे गया जाता है, यह नहीं बता सकती लेकिन एक अच्छा गायक बनने में थोड़ी मदद कर सकती हूं।” उन्होंने कहा “मैं सिर्फ वही गाने गाती हूं जो मेरी आवाज के अनुरूप हो।”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइम्प्रेशन बनाने का खतरनाक तरीका: कार दुर्घटना में युवती की मौत, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
Next Article नमाज के बाद बैनर लेकर सड़क पर उतरी भीड़, पुलिस का लाठीचार्ज; मौलाना तौकीर रजा नजरबंद
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.