राष्ट्रवाणी: Flight Ticket कीमत: अक्टूबर में एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए …और पढ़ें Flight Ticket कीमत Hike: छठ-दीवाली से पहले एयरलाइन ने दिया झटका, ₹10000 तक बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज! एटीएफ की कीमतों में 13.2% की बढ़ोतरी हुई है।
घरेलू उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज ₹100 से ₹1300 तक बढ़ा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ₹10,000 तक फ्यूल सरचार्ज बढ़ा। बिजनेस डेस्क,नई दिल्ली।
अक्टूबर के महीने में कई चीजों के दाम बढ़े, जिसमें एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF Hike) भी शामिल है। जिसके बाद अब एयरलाइन्स भी अब अपनी टिकट प्राइस में बदलाव में कर रही हैं। इसी कड़ी में इंडिगो ने भी ATF के दाम बढ़ने के कारण अपने फ्यूल सरचार्ज (Fuel Surcharge Hike) में इजाफा किया है।
तो आइए जानते हैं कि दीवाली-छठ (Diwali Flight Booking) पर इस बार आपका हवाई सफर कितना महंगा पड़ेगा। मालूम हो कि घरेलू एटीएफ की कीमतों में करीब 13.2% (₹16 प्रति लीटर) का इजाफा हुआ है। इसके बाद कीमतें ₹121 से बढ़कर करीब ₹137 प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं।
पिछले तीन महीनों में ये लगातार तीसरा मौका है जब जेट ईंधन के दाम बढ़े हैं। इससे पहले अगस्त में ₹5 और सितंबर में ₹6.28 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। एयरलाइन ने दूरी के आधार पर घरेलु उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज को बढ़ाया है।
500 किमी के दूरी के लिए लगभग ₹100 बढ़ाए गए हैं, लेकिन 2000 किमी से ज्यादा की दूरी के लिए ₹1300 तक की बढ़ोतरी की है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कितना लगेगा चार्ज? एयरलाइन ने दूरी के हिसाब से इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है।
एयरलाइन का कहना है कि ईंधन के दामों में बढ़ोतरी के कारण एटीएफ का खर्च पिछले एक दशक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी का कहना है कि फ्यूल का खर्च एयरलाइन के कुल खर्च का बहुत बड़ा हिस्सा होता है। इंडिगो ने सफाई देते हुए कहा कि ईंधन के बढ़े हुए खर्च की पूरी भरपाई करने के लिए और ज्यादा बढ़ोतरी की जरूरत थी, लेकिन यात्रियों की जेब पर कम से कम असर पड़े, इसलिए कंपनी ने एक संतुलित और सीमित बढ़ोतरी ही की है।

